
1000 रॉकेट लॉन्चर बैरल तबाह... लेबनान पर आग बरसा रहा इजरायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
AajTak
लेबनान में धड़ाधड़ हो रहे ब्लास्ट के बाद गुरुवार को हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह ने अपने संबोधन में इजरायल की इस करतूत का जंग-ए-ऐलान बताया. लेकिन जिस वक्त नसल्लाह देश को संबोधित कर रहे थे, उसी समय इजरायल, लेबनान पर रॉकेट दाग रहा था.
इजरायल के धमाकों से लेबनान में हलचल मची है. पहले पेजर और फिर वॉकी-टॉकी, सोलर पैनल, लैपटॉप और रेडियो सहित कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों में ब्लास्ट से सिर्फ लेबनान में ही नहीं बल्कि पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव गहरा गया है. इस बीच इजरायल के युद्धविमानों ने एक बार फिर लेबनान को दहला दिया.
लेबनान में धड़ाधड़ हो रहे ब्लास्ट के बाद गुरुवार को हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह ने अपने संबोधन में इजरायल की इस करतूत का जंग-ए-ऐलान बताया. लेकिन जिस वक्त नसल्लाह देश को संबोधित कर रहे थे, उसी समय इजरायल, लेबनान पर रॉकेट दाग रहा था.
हिज्बुल्लाह के 1000 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर किए तबाह
इजरायली सेना आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया और सैकड़ों रॉकेट लॉन्चर बैरल तबाह कर दिए. हिजबुल्लाह इन रॉकेट लॉन्चर्स का इस्तेमाल इजरायली क्षेत्र में धमाके के लिए करने वाला था. इजराइली सेना का कहना है कि हमारे लड़ाकू विमानों ने 1,000 बैरल वाले करीब 100 रॉकेट लॉन्चरों पर हमला कर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया.
मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव
लेबनान पर धड़ाधड़ हुए हमलों की जिम्मेदारी अभी इजरायल ने नहीं ली है. लेबनान में पेजर्स और वॉकी टॉकी में हुए धमाकों और 35 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद मिडिल ईस्ट का का तनाव और ज्यादा बढ़ गया है. इजरायल और हमास युद्ध के चलते पहले ही तनाव काफी ज्यादा था, अब लेबनान की घटनाओं ने इस तनाव को कई गुना बढ़ा दिया है. यही वजह है कि हालात को देखते हुए क्षेत्र की कई एयरलाइंस ने अपनी काफी उड़ानें रद्द कर दी हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









