
10 तक: दहशतगर्दों से पाकिस्तान की यारी, कैसे पड़ेगी उसपर भारी?
AajTak
शहबाज शरीफ के करीबी नेता मलिक अहमद खान ने आतंकी हाफिज सईद से रिश्तों को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हुए कहा, 'मेरा एक रिश्ता है हाफिज सईद के साथ.' इस कबूलनामे और पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों के अन्य सबूतों के आधार पर भारत पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में फिर से शामिल करवाने का प्रयास कर रहा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











