
'हो सकता है लंदन में...', ब्रिटेन के किंग चार्ल्स की पहली पत्नी डायना का जेफरी एपस्टीन से कनेक्शन का दावा
AajTak
अमेरिका में जेफरी एपस्टीन केस को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं. उसकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल ने दावा किया कि संभव है प्रिंसेस डायना और एपस्टीन की मुलाकात लंदन में हुई हो. हालांकि उसने इसे लेकर पुख्ता जानकारी से इनकार किया.
अमेरिका में इन दिनों बाल यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन का नाम खासा चर्चा में है, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक के तार जुड़े होने का दावा किया जा रहा है. इन सभी दावों का सोर्स रही है उसकी एक सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल, जो फिलहाल नाबालिगों की सेक्स-ट्रैफिकिंग के आरोप में 20 साल की सजा काट रही है. अब उसका दावा है कि हो सकता है कि प्रिंसेस डायना और एपस्टीन के बीच भी मुलाकात हुई हो.
प्रिंसेस डायना, ब्रिटेन के मौजूदा किंग चार्ल्स-III की पहली पत्नी थी, जिसकी एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस द्वारा जारी इंटरव्यू ट्रांसक्रिप्ट में मैक्सवेल ने डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश से बातचीत में कहा कि वह श्योर नहीं है कि एपस्टीन और डायना की मुलाकात हुई थी या नहीं, लेकिन संकेत मिलते हैं कि शायद उन्हें मिलवाने की कोशिश की गई थी.
यह भी पढ़ें: अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया का अय्याश एपस्टीन से क्या है कनेक्शन? ट्रंप के बायोग्राफर के दावों से सनसनी
मैक्सवेल ने बताया कि एपस्टीन 2000 के दशक की शुरुआत में लंदन में रह रहा था और कुछ फैन्सी लोगों के साथ जुड़ा था. इनमें डायना की करीबी रोजा मोंकटन और उनके पति, पत्रकार डॉमिनिक लॉसन भी शामिल थे.
प्रिंसेस डायना की मौत अगस्त 1997 में हुई
मैक्सवेल ने कहा, "मुझे नहीं पता कि एपस्टीन डायना के साथ बैठा था या उनसे मिला था. मुझे लगता है कि इवेंट रोजा ने आयोजित किया था. शायद डायना को उसके लिए डेट के तौर पर सेट किया जा रहा था, लेकिन मैं डायना के बारे में गलत नहीं बोलना चाहती." रोजा के बारे में कहा जा रहा है कि वह प्रिंसेस डायना की दोस्त थीं.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








