
होली के रंग और जुमे की नमाज... संभल में कैसे हैं हालात? CO अनुज चौधरी बोले- किसी को कोई दिक्कत नहीं
AajTak
UP News: संभल के सीओ अनुज चौधरी (Sambhal CO Anuj Chaudhary) ने कहा कि संभल में सब ठीक है. हम राजनीति में नहीं पड़ते. हमें तो बस संभल में शांति रखनी है. नमाज वाले भी अच्छे से अपनी नमाज पढ़ेंगे. कोई दिक्कत नहीं होगी. मैं अपनी सुरक्षा खुद कर सकता हूं. मेरे पिता और माता को लगातार धमकियों वाली खबरें मिल रही थीं, इसलिए वे चिंतित हो गए थे.
UP News: संभल के सर्किल ऑफिसर (सीओ) अनुज चौधरी ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं. किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी. पूरी नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि संभल में सब कुछ ठीक है. उन्होंने कहा कि नमाज वाले अच्छे से नमाज अदा करेंगे और होली वाले आराम से होली खेलेंगे. किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी. सबकुछ शांतिपूर्ण रहेगा.
सीओ ने कहा कि हम राजनीति में नहीं पड़ते, हमारी प्राथमिकता केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना है. उन्होंने कहा कि होली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अपने परिवार को मिल रही धमकियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता सभी के अपने बच्चों के लिए चिंता करते हैं. मेरे माता-पिता को धमकियों की खबरें मिल रही थीं, जिससे वे चिंतित हो गए थे.
यह भी पढ़ें: 'पहलवान है, इसी तरह बोलेगा...', संभल CO अनुज चौधरी के बचाव में CM योगी, होली वाले बयान पर था हंगामा
सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि मैं अपनी सुरक्षा खुद कर सकता हूं. हम पुलिस में हैं. हमारी जिम्मेदारी सुरक्षा मुहैया कराना है. यहां प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. बता दें कि आज संभल में सड़कों पर भारी पुलिस बल गस्त कर रहा है. ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है. पुलिस का कहना है कि किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा.
अनुज चौधरी के किस बयान से मच गया था बवाल?

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






