
होटल में चेक-इन, आपसी झगड़ा और गर्लफ्रेंड की हत्या... अफेयर के शक में बॉयफ्रेंड ने घोंट दिया गला
AajTak
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या की जानकारी मिली है, जिसमें किसी कपड़े की डोरी (ड्रॉस्ट्रिंग) के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शाम करीब 6 बजे दोनों ने होटल के कमरे में पिज्जा और लस्सी मंगवाई थी, जो होटल स्टाफ ने सर्व की थी.
दिल्ली के पहाड़गंज स्थित अराकशन रोड पर एक होटल में ठहरे एक कपल के बीच हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया. 8 जून 2025 को सुबह करीब 9:47 बजे नबी करीम थाने को PCR कॉल के जरिए सूचना मिली कि होटल के एक कमरे में एक युवती मृत पाई गई है, जबकि उसका पुरुष साथी लापता है.
बाथरूम में मिला युवती का शव
पुलिस के अनुसार, युवक और युवती ने 7 जून की शाम 4:15 बजे होटल में चेक-इन किया था. होटल स्टाफ ने बताया कि अगले दिन सुबह युवक अकेला होटल से बाहर निकल गया और इसके बाद जब स्टाफ ने कमरे की जांच की तो युवती का शव बाथरूम में पड़ा मिला.
मृतका की पहचान 29 वर्षीय सारिका के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवक 31 वर्षीय सचिन है. दोनों ने होटल में चेक-इन करते समय अपनी पहचान के दस्तावेज जमा किए थे. पुलिस टीम और फॉरेंसिक क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए.
रूम में मंगवाया था पिज्जा और लस्सी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या की जानकारी मिली है, जिसमें किसी कपड़े की डोरी (ड्रॉस्ट्रिंग) के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शाम करीब 6 बजे दोनों ने होटल के कमरे में पिज्जा और लस्सी मंगवाई थी, जो होटल स्टाफ ने सर्व की थी.
शक बना हत्या की वजह?

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







