
'हैंड टू माउथ इनकम...', राहुल गांधी ने की कैब यात्रा, ड्राइवर से गिग वर्कर्स की चुनौतियों पर चर्चा
AajTak
राहुल गांधी ने कहा कि 'हैंड टू माउथ इनकम' में इनका गुजारा तंगी से चल रहा है- न कोई बचत और न ही परिवार के भविष्य का आधार. इनके समाधान के लिए कांग्रेस की राज्य सरकारें ठोस नीतियां बना कर इंसाफ करेंगी और INDIA जनबंधन पूरे संघर्ष के साथ इसका देशव्यापी विस्तार सुनिश्चित करेगा.
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सासंद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कैब ड्राइवर से बातचीत की है. राहुल ने राइड ऐप के जरिए कैब बुक की और ड्राइवर सुनील उपाध्याय से भारत के गिग इकॉनमी वर्कर्स के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बातचीत की.
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में राहुल गांधी ने ड्राइवर सुनील के हर रोज के संघर्षों, कम आय और बढ़ती महंगाई के दबावों को समझने पर जोर दिया. राहुल ने अपनी पोस्ट में लिखा, "आमदनी कम और महंगाई से निकलता दम- ये है भारत के गिग वर्कर्स की व्यथा! सुनील उपाध्याय जी के साथ एक Uber यात्रा के दौरान चर्चा में और फिर उनके परिवार से मिल कर देश के कैब ड्राइवर्स और डिलीवरी एजेंट्स जैसे गिग वर्कर्स की समस्याओं का जायजा लिया."
राहुल गांधी ने आगे कहा कि 'हैंड टू माउथ इनकम' में इनका गुजारा तंगी से चल रहा है- न कोई बचत और न ही परिवार के भविष्य का आधार. इनके समाधान के लिए कांग्रेस की राज्य सरकारें ठोस नीतियां बना कर इंसाफ करेंगी और INDIA जनबंधन पूरे संघर्ष के साथ इसका देशव्यापी विस्तार सुनिश्चित करेगा.
किस तरह के बदलवा की जरूरत?
बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कैब ड्राइवर से पूछा कि इस सेक्टर में किस तरह के बदलावों की जरूरत है. कैब ड्राइवर सुनील ने न्यूनतम वेतन की अहमियत की तरफ इशारा किया, जिससे ड्राइवरों को कटौती के बाद अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पर्याप्त आय मिल सके.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







