
'हेरा फेरी 3' पर फिर छाए संकट के बादल! इस प्रोड्यूसर ने किया फिल्म के राइट्स का दावा, हुआ केस
AajTak
अक्षय कुमार की मच-अवेटेड 'हेरा फेरी 3' पर दोबारा मुसीबतों के बादल छा गए हैं. साउथ के प्रोड्यूसर ने 'हेरा फेरी' के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के खिलाफ केस किया, क्योंकि उनके पास इस फिल्म के असली राइट्स हैं.
'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी को लगता है कि सचमुच किसी की नजर लग चुकी है. पिछले 10 सालों से इसके तीसरे पार्ट को बनाने की कोशिश हो रही है, लेकिन कुछ ना कुछ कारण से ये कहीं अटक जाती है. डायरेक्टर, एक्टर से लेकर फिल्म के राइट्स पर पंगा हो चुका है. अब साउथ के प्रोड्यूसर ने 'हेरा फेरी' के ओरिजिनल राइट्स होने का दावा पेश किया है. ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया है.
क्यों दोबारा अटकी 'हेरा फेरी 3'?
HT की रिपोर्ट अनुसार, सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल नाम की एक साउथ फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने मद्रास हाई कोर्ट में 'हेरा फेरी' के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के खिलाफ केस किया है. उनका दावा है कि फिरोज नहीं, बल्कि उनके पास इस फ्रेंचाइजी के कॉपीराइट हैं. गुरुवार को बार एंड बेंच की रिपोर्ट में बताया गया कि साउथ प्रोड्यूसर ने कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें वो बताते हैं कि फिरोज नाडियाडवाला के पास सिर्फ साल 2000 में आई 'हेरा फेरी' बनाने के राइट्स थे.
'हेरा फेरी' 1989 में आई मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' का ऑफिशियल रीमेक थी जिसे प्रियदर्शन ने बनाया था. प्रोड्यूसर ने कहा कि नाडियाडवाला ने बिना राइट्स 'हेरा फेरी' का सीक्वल बनाया जो गलत था, और अब इस फ्रेंचाइजी के राइट्स अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' को बेच दिए. इस पूरे मुद्दे पर सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर जीपी विजयकुमार ने HT से बातचीत की.
उन्होंने कहा, 'मैंने 2022 में आदित्य फिल्म्स, जो रामजी राव स्पीकिंग के ओरिजिनल प्रोड्यूसर्स हैं, उनसे हेरा फेरी फ्रैंचाइजी के पूरे राइट्स खरीद लिए थे. उन्होंने मुझे बताया था कि फिरोज नाडियाडवाला को सिर्फ इस फिल्म का एक हिंदी वर्जन बनाने का अधिकार दिया गया था. लेकिन उन्होंने सीक्वल भी बना दिया, जो 2006 में रिलीज हुआ. फिरोज नाडियाडवाला को सीक्वल या प्रीक्वल बनाने या किरदारों को इस्तेमाल करने का कोई अधिकार नहीं है.'
क्या है 'हेरा फेरी 3' के राइट्स का मामला?













