
हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, आग के गोले में तब्दील हुआ ऑयल डिपो और पावर स्टेशन, 3 की मौत
AajTak
इजरायल ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए यमन के हुदैदाह बंदरगाह के पास एयर स्ट्राइक की जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 87 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह हमला तेल अवीव में किए गए हूती विद्रोहियों के हमले के बाद किया गया है.
इजरायली लड़ाकू विमानों ने शनिवार को यमन के हुदैदाह बंदरगाह के पास हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 87 लोग घायल हुए हैं. यह हमला ईरान समर्थित समूह हूती द्वारा इजराइल के आर्थिक केंद्र तेल अवीव पर किए गए ड्रोन हमले के एक दिन बाद हुआ.
यमन के हूती गुट द्वारा संचालित मुख्य टेलीविजन समाचार आउटलेट अल-मसीरा टीवी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि तेल भंडारण और एक बिजली स्टेशन को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में अधिकांश घायल गंभीर रूप से जल गए. हुदैदाह ने रॉयटर्स को फोन पर बताया कि भीषण बमबारी के दौरान पूरे शहर में धमाकों की आवाजें सुनी गईं और अल-मसीरा टीवी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा बल और फायर ब्रिगेड बंदरगाह के तेल टैंकों में लगी आग को बुझाने की कोशिश करते हुए दिखे.
F-15 लड़ाकू विमानों से की एयर स्ट्राइक
इजरायल के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि हूती विद्रोदियों ने ईरान से हथियारों की खेप प्राप्त करने के लिए बंदरगाह का इस्तेमाल किया था. उन्होंने कहा कि लक्ष्य, इज़राइल से 1,700 किमी (1,056 मील) से अधिक दूर हैं, जिनमें ऊर्जा अवसंरचना जैसे दोहरे उपयोग वाले स्थल शामिल हैं.
हूती विद्रोहियों का वार, हिजबुल्लाह की ललकार, ICJ से कड़ी फटकार... हमास से जंग के बीच चौतरफा घिरा इजरायल
इजरायल ने हमले से पहले सहयोगियों को सूचित किया था, जिसके बारे में सेना ने बताया कि हमला इजरायली F-15 लड़ाकू विमानों द्वारा किया गया था जो हमले को अंजाम देने के बाद सुरक्षित वापस लौट आए. वहीं हूती विद्रोहियों की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद ने कहा कि हमलों का "प्रभावी जवाब" दिया जाएगा. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा कि हूती "इज़रायली दुश्मन के महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला करने में संकोच नहीं करेंगे."

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








