
हुमा कुरैशी का हॉलीवुड डेब्यू, आर्मी ऑफ द डेड में लिमिटेड स्क्रीन टाइम को लेकर एक्ट्रेस कहा ये
AajTak
उन्होंने कहा- मैंने हॉलीवुड डेब्यू किया है Zack Snyder की फिल्म से. इसमें कई बड़े स्टार्स हैं और डायरेक्टर भी काफी पॉपुलर हैं. मैं अपने करियर में कभी भी कैरेक्टर की लेंथ पर नहीं गई. हमेशा ये ही रहा है कि मेरा कैरेक्टर फिल्म में क्या कर रहा है.
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने हाल ही में हॉलीवुड में डेब्यू किया है. उन्होंने फिल्म आर्मी ऑफ द डेड में अहम रोल निभाया है, हालांकि फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम बहुत ज्यादा नहीं हैं. अब एक्ट्रेस ने फिल्म में अपने लिमिटेड टाइम को लेकर बातचीत की है. कैरेक्टर की लेंथ को लेकर क्या बोलीं हुमा? इंटरव्यू में हुमा ने बताया कि उन्हें फिल्मों में अपने रोल्स की लेंथ से फर्क नहीं पड़ता. बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- 'मैं थैंक्यू कहना चाहती हूं. मुझे इंडियन फैंस से प्यार है. हिंदुस्तान की जनता माइंड ब्लोइंग है. मैंने 2012 में अपनी पहली फिल्म की, गैंग्स ऑफ वासेपुर. इसमें मैंने कई स्टार्स के साथ काम किया. मेरा रोल मुश्किल से 15 मिनट का रहा होगा. अब मैंने हॉलीवुड डेब्यू किया है Zack Snyder की फिल्म से. इसमें कई बड़े स्टार्स हैं और डायरेक्टर भी काफी पॉपुलर हैं. मैं अपने करियर में कभी भी कैरेक्टर की लेंथ पर नहीं गई. हमेशा ये ही रहा है कि मेरा कैरेक्टर फिल्म में क्या कर रहा है.'More Related News













