
हुनरबाज कंटेस्टेंट की स्ट्रगल स्टोरी सुन फूट-फूट कर रोईं परिणीति चोपड़ा, करण जौहर ने कराया चुप
AajTak
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक प्रतियोगी की कहानी सुनकर टीवी शो हुनरबाज के सेट पर टूट गईं. शख्स ने बताया कि कैसे उसे मुंबई पहुंचने के बाद बुरे दिनों का सामना करना पड़ा था. ये सुनकर परिणीति रोने लगीं और काफी ज्यादा भावुक हो गईं.
परिणीति चोपड़ा, डायरेक्टर करण जौहर और सीनियर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक टैलेंट रियलिटी शो हुनरबाज को जज करेंगी. शो के एक प्रोमो में दिखाया गया है कि परिणीति एक प्रतियोगी की मुंबई में संघर्ष की कहानी सुनकर भावुक हो जाती हैं. वूट ने आगामी एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें एक प्रतियोगी को हाई पोल पर डेयरडेविल स्टंट करते हुए दिखाया गया है. साथ ही बैकग्राउंड में ऐ दिल है मुश्किल गाना बज रहा है. स्टंट के बाद वह मुंबई में अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात करते हुए भी नजर आ रहा है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












