
हिसार में जिंदगी बचाने की जंग, कुएं में फंसे किसान को दूसरे दिन भी नहीं निकाल सकी NDRF-सेना की टीम
AajTak
हरियाणा के हिसार में कुएं में फंसे किसान जयपाल को 36 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका है. सेना और एनडीआरएफ की टीम लगातार कोशिश कर रही है लेकिन मिट्टी धंसने की वजह से उन्हें दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है. अब रेस्क्यू टीम रणनीति बदल कर फिर से बचाव अभियान को शुरू करेगी.
हरियाणा के हिसार में दूसरे दिन भी कुएं में फंसे हुए किसान को बाहर नहीं निकाला जा सका. स्याडवा गांव में कुएं में फंसे किसान को निकालने के लिए एनडीआरएफ और सेना की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी रही लेकिन मिट्टी धंसने की वजह से उन्हें सफलता नहीं मिली.
कुएं मे दोबारा मिट्टी गिरने से काम को रोक दिया गया. अब रेस्क्यू टीम विशेष रणनीति के तहत किसान को बाहर निकालेगी. इस काम में गांव के लोग भी सेना और एनडीआरएफ की मदद कर रहे हैं. जयपाल हुड्डा नाम के किसान 36 घंटे से कुएं के अंदर फंसे हुए हैं एसडीएम यशवीर नैन ने इसको लेकर बताया कि सेना और एनडीआर की टीम लगातार प्रयास करती रही और लगभग 40 फीट गहरा गड्ढा भी खोदा गया, लेकिन उसमें दोबारा मिट्टी गिर रही है जिसके कारण दिक्कतें आ रही है. ऐसे में काम रोक दिया गया है.
उन्होंने कहा, एनडीआरआफ और सेना की टीम अब नई रणनीति के तहत काम शुरू करेगी. वहीं रात को कुएं के पास बिजली के पोल लगाए गए हैं ताकि बिजली से लाइट मिल सके और किसानों को बचाने का काम फिर से शुरू किया जा सके.
बचाव के काम को अभी रोक दिया गया है और नई रणनीति के तहत दोबारा रेस्क्यू को शुरू किया जाएगा. एनडीआरएफ और सेना के जवान देर शाम तक किसानों को बचाने की कोशिश में लगे रहे. टीम के लोगों ने 30 फीट गड्ढा किया लेकिन फिर उसमें मिट्टी खिसक कर गिर गई जिसके बाद अंदर घुसे एनडीआरएफ के जवान को बाहर निकाला गया.
वहीं किसान नेता दिलबाग हुड्डा ने बताया कि जिस किसान को बाहर निकाला गया था, उसकी मौत हो गई जिसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. वहीं दूसरे किसान जयपाल को अभी भी नहीं निकाल जा सका है. उन्होंने बताया कि चार फीट खुदाई के बाद चारों तरफ मिट्टी गिर गई, जिसके बाद एनडीआरएफ टीम के जवान को बाहर निकाला गया है.
ये भी पढ़ें:

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












