
हिन्दुओं जैसा विश्वास, आत्मा को मान्यता, सिर्फ एक ईश्वर में आस्था... कौन हैं द्रूज जिन्हें बचाने को इजरायल ने सीरिया पर बरसाए बम?
AajTak
सीरिया में रहने वाले द्रूज समुदाय के जिन लोगों को बचाने के लिए इजरायल ने हमला किया है यूं तो वे शिया इस्लाम से निकले हैं लेकिन एकेश्वरवादी होने के बावजूद वे हिन्दुओं जैसा पुनर्जन्म में विश्वास करते हैं, आत्मा के कॉन्सेप्ट को मानते हैं. द्रूज समुदाय में धर्म परिवर्तन की सख्त मनाही है, एक द्रूज व्यक्ति न तो अपना मजहब बदल सकता है और न ही दूसरे धर्म का व्यक्ति द्रूज मत को अपना सकता है.
सीरिया की ताजा हिंसा ने दुनिया का ध्यान एक बार फिर मध्य पूर्व की ओर खींचा है. बुधवार को इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में विनाशकारी हमला किया. धुएं का उठता गुबार, मलबा और चीख-चिल्लाहट की तस्वीर और वीडियो ने लोगों को सन्न कर दिया. सीरिया में पिछले चार दिनों से गृह युद्ध की आग में जल रहा था. इस जंग में अबतक 350 लोगों की मौत हो चुकी है.
इजरायल ने इस हमले की वजह सीरिया के धार्मिक अल्पसंख्यक द्रूजों (Druze) की सुरक्षा बताई है. पश्चिम एशिया की राजनीति और टकराव पर नजर रखने वाले लोग भी इस नाम को बुधवार को पहली बार सुन रहे थे. इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इजरायल सीरिया के द्रूज नागरिकों को होने वाले किसी भी नुकसान रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं. क्योंकि इजरायल के द्रूज नागरिकों और सीरियाई द्रूजों के बीच गहरे संबंध हैं.
आखिर कौन हैं द्रूज? क्या है इनका इतिहास? क्यों इनकी वजह से सीरिया में हिंसा वजह हो रही है.
सीरिया में कैसे भड़की हिंसा?
13 जुलाई को द्रूज अल्पसंख्यक समुदाय के एक बिजनेसमैन के अगवा होने की खबर आते ही सीरिया के स्वैदा शहर में हिंसा भड़क उठी. इस किडनैपिंग की खबर आते ही द्रूज लड़ाकों और सुन्नी बेडौइन लड़ाकों के बीच कई दिनों तक घातक झड़पें हुईं.
15 जुलाई को इजरायल ने इस टकराव में हस्तक्षेप किया. इजरायल ने आरोप लगाया कि सीरिया की सरकारी फौज द्रूज समुदाय के लोगों का खात्मा करना चाहती है. इसे रोकने के लिए इजरायल का हस्तक्षेप आवश्यक हो गया था. सीरिया की मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक पिछले रविवार से शुरू हुए इस झड़प में अबतक 350 लोगों की मौत हो चुकी है.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







