
हिज्बुल्ला ने इजरायली सेना के सबसे बड़े मिलिट्री बेस पर किया हमला, देखें PHOTOS
AajTak
इजरायल और हमास जंग के बीच हिज्बुल्लाह सात अक्टूबर से ही इजरायल पर हमले कर रहा है. लेकिन सोमवार को किया गया हिज्बुल्लाह का हमला अब तक का सबसे बड़ा हमला है. इस हमले में हुए नुकसान का अभी पूरा ब्योरा सामने नहीं आ पाया है.
इजरायल और हमास जंग शुरू हुए डेढ़ महीने हो चुके हैं. इस बीच हिज्बुल्लाह ने सोमवार को इजरायल के सबसे बड़े बेस को निशाना बनाया. हिजबुल्लाह ने इस हमले में भारी नुकसान का दावा किया है.
हालांकि,अभी तक इजरायल की तरफ से इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है. इससे पहले इजरायली सेना ने गाजा पर ताबड़तोड़ हमले किए थे, जिनमें कई घर तबाह हो गए थे.
हिज्बुल्लाह सात अक्टूबर से ही इजरायल पर हमले कर रहा है. लेकिन सोमवार को किया गया हिज्बुल्लाह का हमला अब तक का सबसे बड़ा हमला है. इस हमले में हुए नुकसान का अभी पूरा ब्योरा सामने नहीं आ पाया है.
मरने वालों का आंकड़ा 12 हजार के पार
गाजा में हमास अधिकारियों के एक प्रवक्ता ने कहा कि स्कूल में 200 लोग मारे गए या घायल हुए. वहीं इजराइल की सेना ने कोई बयान नहीं दिया है. 7 अक्टूबर को इजरायल में हुए हमले के बाद इजरायल ने हमास को खत्म करने की कसम खाई थी, जिसमें उसके लड़ाकों ने 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और 240 लोगों को बंधक बना लिया था. हमास शासित गाजा पट्टी में अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ाकर 12,300 कर हो गई है जिसमें 5,000 बच्चे भी शामिल हैं.
गाजा में हमास के ठिकानों पर जबरदस्त हमले

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










