
हिज्बुल्लाह ने लिया पेजर धमाकों का बदला! इजरायल पर बरसाए 140 रॉकेट
AajTak
इजराइल की सेना ने कहा कि रॉकेट शुक्रवार दोपहर को लेबनान के साथ सीमा पर साइटों को निशाना बनाकर दागे गए. हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसने कात्युशा रॉकेट (Katyusha Rocket) से सीमा पर कई साइटों को निशाना बनाया, जिसमें कई एयर डिफेंस बेस के साथ-साथ इजरायली आर्मर्ड ब्रिगेड का मुख्यालय भी शामिल है.
लेबनान के आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह ने शुक्रवार को उत्तरी इजरायल पर 140 रॉकेट दागे. एक दिन पहले ही आतंकवादी समूह के लीडर हसन नसरल्ला ने इजरायल से पेजर धमाकों का बदला लेने की कसम खाई थी. इजरायली सेना और आतंकवादी समूह ने इसकी जानकारी दी है.
इजराइल की सेना ने कहा कि रॉकेट शुक्रवार दोपहर को लेबनान के साथ सीमा पर साइटों को निशाना बनाकर दागे गए. हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसने कात्युशा रॉकेट (Katyusha Rocket) से सीमा पर कई साइटों को निशाना बनाया, जिसमें कई एयर डिफेंस बेस के साथ-साथ इजरायली आर्मर्ड ब्रिगेड का मुख्यालय भी शामिल है.
इजरायल से लिया बदला
हिज्बुल्लाह ने कहा कि रॉकेट दक्षिणी लेबनान के गांवों और घरों पर इजरायली हमलों का बदला था. इजराइल और हमास के युद्ध की शुरुआत के एक दिन बाद, 8 अक्टूबर से हिज्बुल्लाह और इजराइल के बीच लगभग रोज गोलीबारी हो रही है. लेकिन शुक्रवार का रॉकेट हमला सामान्य से ज्यादा घातक था.
हमलों से दहल उठा लेबनान
नसरल्ला ने गुरुवार को इस हफ्ते अपने लड़ाकों के कम्युनिकेशन डिवाइस में विस्फोट के बावजूद इजराइल पर रोज हमले जारी रखने की कसम खाई. उसने इस हमले को 'गंभीर झटका' बताया.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








