
हिंसा, विपक्ष के बायकॉट के बीच बांग्लादेश में कल वोटिंग, क्या चौथी बार सत्ता संभालेंगी शेख हसीना?
AajTak
बांग्लादेश में रविवार को आम चुनाव होना है. लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी BNP ने 48 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है. साथ ही जनता से आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग चुनाव का बहिष्कार करें. इतना ही नहीं, देशभर के कई हिस्सों से हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं.
बांग्लादेश में रविवार यानी 7 जनवरी को आम चुनाव होने हैं. लेकिन इलेक्शन से पहले ही मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. दरअसल, बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने शनिवार को 48 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है. पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और अन्य विपक्षी समूह यह कहते हुए चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं कि वे प्रधानमंत्री शेख हसीना की निष्पक्षता की गारंटी नहीं दे सकते. जो लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही हैं.
विपक्षी पार्टी BNP ने हड़ताल का आह्वान करते हुए अपील की कि चुनाव को लेकर किए जा रहे बहिष्कार में अधिक से अधिक लोग शामिल हों. इसके साथ ही बीएनपी ने चुनाव को बाधित किए जाने की भी बात कही है. शनिवार की सुबह पार्टी समर्थकों ने राजधानी ढाका के शाहबाग इलाके में मार्च किया और लोगों से हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया.
बीएनपी के संयुक्त महासचिव रुहुल कबीर रिज़वी ने पीएम शेख हसीना के इस्तीफे की अपनी पार्टी की मांग दोहराई और चुनाव को गलत बताया. उन्होंने कहा कि सरकार फिर से आग से खेल रही है. सरकार ने एकतरफा चुनाव कराने की अपनी पुरानी रणनीति का सहारा लिया है.
चुनाव से पहले कई जगह भड़की हिंसा
बांग्लादेश में चुनाव से पहले कई हिंसा हुई हैं. इससे चुनाव प्रचार भी प्रभावित हुआ है. बता दें कि अक्टूबर के महीने में हिंसा हुई थी, इसमें 15 लोग मारे गए थे. इतना ही नहीं, शुक्रवार की रात राजधानी ढाका में एक ट्रेन में आगजनी में 5 लोगों की मौत हो गई थी, जिससे मतदान से पहले हिंसा की आशंकाएं बढ़ गई हैं. हालांकि अधिकारियों ने किसी भी समूह या राजनीतिक दलों पर आगजनी के पीछे होने का आरोप नहीं लगाया है, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जो लोग चुनाव में बाधा डालना चाहते थे, उन्होंने ये हरकत की है. हालांकि बीएनपी के रिजवी ने इस हिंसा को लेकर सरकार पर आरोप लगाया.
ढाका के बाहरी इलाके में 5 मतदान केंद्रों पर आगजनी

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.





