
'हिंसा में शामिल होने वालो पछताओगे...', ब्रिटिश PM ने दंगाइयों को दी चेतावनी
AajTak
ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार बनने के बाद से लगातार हिंसा हो रही है. इमिग्रेशन विरोधी प्रदर्शनकारियों और इसका काउंटर करने वाले विरोधियों के बीच झड़प के बाद देशभर में हिंसा बढ़ी है. पीएम कीर स्टारमर ने पुलिस को खुली छूट दी है और कहा है कि हिंसा को काबू करने के लिए जो भी करना पड़े पुलिस उसके लिए आजाद है.
ब्रिटेन में दक्षिणपंथी अप्रवासी विरोधी हिंसाओं के दौरान 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. बीते कुछ दिनों में यहां दक्षिणपंथी समूहों से जुड़ी हिंसक झड़पें और अशांती बढ़ी है. प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने अधिकारियों से 'चरमपंथियों' के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है. लेबर पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही यहां देशभर में हिंसा हो रही है. ब्रिटिश पीएम ने राइटर्स को चेतावनी भी दी और कहा कि हिंसा में लेने वाले लोग पछताएंगे.
ब्रिटेन के लिवरपूल, हल, ब्रिस्टल, लीड्स, ब्लैकपूल, स्टोक-ऑन-ट्रेंट, बेलफ़ास्ट, नॉटिंघम और मैनचेस्टर में शनिवार को हिंसक घटनाएं देखी गईं, जहां हिंसक भीड़ पत्थरबाजी करते देखा गया. वे शरणार्थियों के लिए बने होटल पर पत्थर फेंक रहे हैं, दुकानों पर हमले कर रहे हैं, और आगजनी कर रहे हैं. इसकी वजह से कई क्षेत्रों में पुलिस और हिंसक भीड़ के बीच भी झड़पें देखी गई.
यह भी पढ़ें: दंगे की चपेट में आकर झुलस रहे ब्रिटेन के कई शहर, 3 बच्चियों की हत्या के बाद अप्रवासियों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन
हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस को खुली छूट
देशभर में बढ़ती हिंसा के बीच शनिवार को पीएम स्टारमर ने एक हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई थी. इस दौरान उन्होंने अपनी पुलिस को पूरा समर्थन दिया था और हिंसा को काबू करने के लिए जो भी जरूरत हो, करने का निर्देश दिया था.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, "जो पुलिस पर हमला कर रहे हैं, स्थानीय व्यवसायों को बाधित कर रहे हैं और समुदायों को डराकर नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं", उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा था.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







