
हिंसा के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जानिए UP से लेकर बंगाल तक का हाल
AajTak
यूपी में हिंसा मामले में 9 जिले में 13 एफआईआर दर्ज की गईं. जबकि 237 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. पश्चिम बंगाल के हावड़ा हिंसा में 53 आरोपियों को 14 दिन की जेल भेजा गया है.
जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को यूपी समेत तीन राज्यों में हिंसा भड़कने की घटना से सरकार अलर्ट मोड पर है. घटना के दूसरे दिन शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की. यूपी में हिंसा मामले में 9 जिले में 13 एफआईआर दर्ज की गईं. जबकि 237 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. पश्चिम बंगाल के हावड़ा हिंसा में 53 आरोपियों को 14 दिन की जेल भेजा गया है. मुर्शिदाबाद हिंसा में भी पुलिस छापेमारी कर रही है. इसी तरह, झारखंड में भी पुलिस ने सुबह से सख्ती बढ़ा दी. सड़कों पर निकलने वालों की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया है.
यूपी: जालौन और खीरी में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं
यूपी के 9 जिले प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, अंबेडकरनगर, हाथरस, अलीगढ़, जालौन और खीरी में शुक्रवार को हिंसा हुई थी. इस मामले में पुलिस ने कुल 13 एफआईआर दर्ज की है और 237 आरोपियों की गिरफ्तारी की है. डीजीपी कार्यालय के मुताबिक, फिरोजाबाद में एक एफआईआर दर्ज हुई और अब तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. इसी तरह, अलीगढ़ में एक एफआईआर और 3 की गिरफ्तारी, हाथरस में एक एफआईआर और 50 की गिरफ्तारी, मुरादाबाद में एक एफआईआर, 25 की गिरफ्तारी, अंबेडकरनगर में एक एफआईआर, 28 की गिरफ्तारी, सहारनपुर में 3 एफआईआर, 55 की गिरफ्तारी, प्रयागराज में 3 एफआईआर और 68 की गिरफ्तारी की हुई है. जबकि खीरी और जालौन में एक-एक एफआईआर दर्ज हुई है. लेकिन इन दोनों जिलों से अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
सहारनपुर: 64 अरेस्ट, दो आरोपियों के घर बुलडोजर पहुंचा
सहारनपुर हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक कुल 64 लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि दो आरोपियों के अवैध निर्माण गिराए जा रहे हैं. जिला प्रशासन दोनों आरोपियों के घरों पर बुलडोजर लेकर पहुंच गया है. आरोपियों की पहचान अब्दुल वकीफ पुत्र बिलाल खाता खेड़ी, मुजमिल पुत्र अस्मत राहत कॉलोनी 62 रोड के रूप में हुई है. प्रशासन ने इनके अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया है. सहारनपुर के एसएसपी ने बताया कि थाना कोतवाली के जामा मस्जिद मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ एनएसए लगाया जाएगा.
प्रयागराज: अवैध निर्माण किए जा रहे चिह्नित

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












