
'हिंदू राष्ट्रवाद' के मुद्दे पर अमेरिका ने की टिप्पणी! PM मोदी को लेकर कही ये बात
AajTak
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच से भारत के लोकतंत्र और मानवाधिकारों पर टिप्पणी की है. ब्लिंकन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की उपलब्धियों पर भी बात की है.
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक में एक बार फिर भारत के मानवाधिकारों और हिंदू राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बात की है. ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका भारत से लगातार इन मुद्दों पर अपनी बात रखता रहा है. साथ ही ब्लिंकन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वो असाधारण सफलता की कहानी है.
विश्व आर्थिक मंच के कार्यक्रम में 'तेजी से बढ़ रहे हिंदू राष्ट्रवाद' के मुद्दे पर चिंता जताई गई जिसके जवाब में ब्लिंकन ने कहा, 'इस मुद्दे पर भारत और अमेरिका राजनयिक स्तर पर निरंतर और नियमित तौर पर बात करते रहे हैं. साथ ही, हमारी बातचीत में लोकतंत्र और मानवाधिकार का मुद्दा भी शामिल होता है.'
ब्लिंकन ने आगे कहा, 'जब राष्ट्रपति (जो बाइडेन) ने पद संभाला, तभी उन्होंने यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश की थी कि अमेरिका की विदेश नीति में मानवाधिकार और लोकतंत्र की बुनियादी चिंताओं को आगे रखा जाए. हम अलग-अलग देशों के साथ इन चिंताओं को अलग-अलग तरीकों से रखते रहे हैं. कुछ देशों के साथ इस तरह की बातचीत ज्यादा मुखर होती है. वहीं, कुछ देशों के साथ हमारे रिश्ते की प्रकृति को देखते हुए बातचीत खुले तौर पर होती है जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आते हैं. भारत के साथ यही स्थिति है.'
भारत के उपलब्धियों की तारीफ की
ब्लिंकन ने मोदी सरकार ने नेतृत्व में भारत की तरफ से हासिल की गई उपलब्धियों की भी सराहना की और कहा कि भारत की उपलब्धियां असाधारण सफलता की कहानी है.
उन्होंने भारत के आर्थिक विकास का जिक्र करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो असाधारण सफलता हासिल की है, हम उसे देख रहे हैं.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










