हाथ में सैंडिल लेकर बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी का डांस, भाई अर्जुन बोले- बात करनी होगी
AajTak
मेकअप ब्रश, स्पीकर और हाथ में स्लीपर्स लिए जाह्नवी और उनका गैंग Sean Paul के टेंपरेचर गाने पर मस्ती करता नजर आ रहा है. जाह्नवी ने इसे शेयर करते हुए लिखा- Aksa गैंग वापस आ गया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पिछले दिनों अपनी बिकिनी फोटोज के कारण चर्चा में थीं. अब उनका मस्ती भरा एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में जाह्नवी का मजेदार अंदाज देखा जा सकता है, साथ ही उन्होंने अपने गैंग से भी फैंस को रुबरू करवाया है. जाह्नवी के इस वीडियो पर भाई अर्जुन कपूर भी चुप नहीं रह सके. मेकअप ब्रश, स्पीकर और हाथ में स्लीपर्स लिए जाह्नवी और उनका गैंग Sean Paul के टेंपरेचर गाने पर मस्ती करता नजर आ रहा है. जाह्नवी ने इसे शेयर करते हुए लिखा- Aksa गैंग वापस आ गया है. इसी के साथ उन्होंने अपने एक फ्रेंड को मिस करते हुए उन्हें पोस्ट में टैग किया है. जाह्नवी का यह वीडियो मजेदार है.More Related News













