
'हां राज को जानता हूं, मेरे साथ काम करता है...', सोनम के जिस प्रेमी की हो रही चर्चा उसपर पिता क्या बोले
AajTak
सोनम के पिता देवी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह राज नाम के एक लड़के को तो जानते हैं, वो मेरे साथ काम करता है लेकिन ये वहीं राज कुश्वाहा है यह नहीं बता सकता. वो तो कल भी था आज भी है. देवी सिंह ने कहा कि शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी
इंदौर की सोनम रघुवंशी पर हनीमून के दौरान अपने पति के मर्डर का आरोप है. बताया जा रहा है कि सोनम का किसी राज कुश्वाहा नाम के लड़के से अफेयर था. पुलिस का दावा है कि इसी के चलते सोनम ने अपने पति राजा का मर्डर करा दिया.सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है. वहीं सोनम के पिता देवी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह राज नाम के एक लड़के को तो जानते हैं, वो मेरे साथ काम करता है लेकिन ये वहीं राज कुश्वाहा है यह नहीं बता सकता. वो तो कल भी था आज भी है.
सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा कि शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी और वहां(मेघालय) की सरकार पहले दिन से ही झूठ बोल रही है. मेरी बेटी कल रात गाजीपुर में एक ढाबे पर आई थी और उसने अपने भाई को फोन किया. पुलिस ढाबे पर गई और उसे वहां से ले जाया गया. मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं. मेरी बेटी ऐसा काम क्यों करेगी (अपने पति को मार डालेगी). मेघालय पुलिस पूरी तरह झूठ बोल रही है. मैं गृह मंत्री अमित शाह से CBI जांच की अपील करता हूं. मेरी बेटी 100% बेगुनाह है.
बता दें कि गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना के नेशनल हाईवे स्थित ढाबा काशी चाट जायका पर कल रात सोनम रघुवंशी पहुंची थी . ढाबे के संचालक साहिल यादव ने बताया कि वह रात में लगभग 1 बजे मेरे ढाबे पर आई और मेरा मोबाइल मांगकर अपने भाई को फोन किया . फोन करके बात करते समय वह रो रही थी . ढाबे के संचालक से सोनम ने बताया कि वह शादी के बाद मेघालय गई थी और वहां पर उसके साथ लूट की घटना हुई और पति की भी हत्या हो गई . सोनम इस ढाबे पर रात 1 बजे आयी और 3 बजे पुलिस उनको यहां से लेकर चली गई . साहिल ने सोनम के घर पर कॉल करके उसके घर वालो को ढाबे का पता बताया .
11 मई की शादी, 20 मई को शुरू हुआ हनीमून
इंदौर के सहकार नगर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को धूमधाम से हुई थी. शादी के नौ दिन बाद, 20 मई को यह जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ. 22 मई को वे किराए के स्कूटर से मावलखियाट गांव पहुंचे और वहां से 3000 से अधिक सीढ़ियां उतरकर नोंग्रियाट गांव में 'लिविंग रूट्स' पुल देखने गए. कपल ने नोंग्रियाट के शिपारा होमस्टे में रात बिताई और 23 मई की सुबह वहां से चेकआउट किया. इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चला. 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग-सोहरा मार्ग पर सोहरारिम में एक कैफे के बाहर लावारिस हालत में मिला.
बेटी को बताया निर्दोष

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







