
'हां मैंने खुद गोली मारी, नहीं है कोई पछतावा', शिवसेना नेता को गोली मारने के बाद बोले BJP विधायक
AajTak
Ganpat Gaikwad : शिवसेना नेता को गोली मारने के बाद मीडिया से बात करते हुए बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने बताया कि उन्होंने सेल्फ डिफेंस में गोली मारी. उन्होंने कहा कि शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ के साथ आए लोग उनके बेटे के साथ बदसलूकी कर रहे थे.
Ganpat Gaikwad and Mahesh Gaikwad: महाराष्ट्र में जमीन को लेकर हुए झगड़े के बाद सत्ताधारी दो दलों के नेताओं में विवाद इस कदर बढ़ा कि एक विधायक ने दूसरे नेता को गोली मार दी. आरोपी भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिंदे गुट की शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ पर थाने के अंदर पांच राउंड फायरिंग कर दी. मामला ठाणे के उल्हासनगर का है जहां हिल लाइन पुलिस थाने के अंदर गोलीबारी की यह घटना हुई. पुलिस ने बताया कि आरोपी विधायक को अरेस्ट कर लिया गया है.
वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. गिरफ्तार बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ को मेडिकल जांच के लिए पुलिस स्टेशन से बाहर लाया जा रहा है. उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. घटना के सिलसिले में गायकवाड़ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
डीसीपी सुधाकर पठारे का कहना है, 'छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य तीन की तलाश जारी है. एफआईआर में आईपीसी और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं.'
पुलिस ऑफिसर के चैंबर में मारी गोली
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने मीडिया को बताया कि भाजपा के कल्याण विधायक गणपत गायकवाड़ ने शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस स्टेशन में सीनियर इंस्पेक्टर के चैंबर के अंदर कल्याण के शिवसेना प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोलियां चला दीं. गणपत गायकवाड़ ने अपनी गिरफ्तारी से पहले एक समाचार चैनल से कहा कि उनके बेटे को पुलिस थाने में पीटा जा रहा था इसलिए उन्होंने फायरिंग की.
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र में ‘अपराधियों का साम्राज्य’ स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं. महेश गायकवाड़ को पहले एक स्थानीय मीरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उन्हें ठाणे स्थित जुपिटर अस्पताल में ले जाया गया. शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रभारी गोपाल लांडगे ने कहा, ‘उनका (महेश गायकवाड़ का) ऑपरेशन सफल रहा.’

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











