
हरियाणा में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, अब नहीं लिया जाएगा मासिक न्यूतनतम शुल्क, सिर्फ यूनिट का बिल भरना होगा
AajTak
हरियाणा में सैनी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है. अब बिजली के बिलों पर मासिक रेंट नहीं लिया जाएगा. यूनिट के हिसाब से जो बिल आएगा, वही बिल भरना होगा. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को अंबाला से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अतिरिक्त सब्सिडी योजना की भी शुरुआत की और कार्यक्रम को संबोधित किया.
हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है. हरियाणा में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से अब मासिक न्यूनतम शुल्क नहीं लिया जाएगा. ये चार्ज अब समाप्त कर दिया गया है. बिजली बिल अब खपत की गई यूनिट की संख्या के आधार पर आएगा.
मुख्यमंत्री के हवाले से आधिकारिक बयान जारी किया गया. इसमें कहा गया है कि अब राज्य के लोगों को बिजली की खपत की गई यूनिट की संख्या के आधार पर ही बिल मिलेगा, जिससे बिजली उपभोक्ताओं को बहुत राहत मिलेगी.
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में राज्य सरकार भी देगी सब्सिडी
सीएम सैनी ने सोमवार को अंबाला से हरियाणा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अतिरिक्त सब्सिडी योजना की शुरुआत की और कार्यक्रम को संबोधित किया. सैनी ने कहा, योजना के तहत 1,80,000 रुपये से कम वार्षिक आय वाले गरीब परिवारों को छत पर सोलर प्लांट लगाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 60,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी. साथ ही राज्य सरकार की ओर से 50,000 रुपये की सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी.
सीएम ने कहा, हालांकि रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की लागत 1,10,000 रुपये है, लेकिन उपभोक्ता को अपनी जेब से कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ेगा. सैनी ने 7,250 करोड़ रुपये की लागत से हिसार के खेदड़ में राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट में 800 मेगावाट की अतिरिक्त अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट की स्थापना की भी घोषणा की.
मुख्यमंत्री ने कहा, पीएम मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत करने का संकल्प लिया था और अब इसे हरियाणा में लागू किया जा रहा है. इसी तरह, 1,80,000 रुपये से 3 लाख रुपये के बीच वार्षिक आय वाले परिवारों को केंद्र सरकार से 60,000 रुपये और राज्य सरकार से 20,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.






