
'हम बिकाऊ नहीं हैं...', एलन मस्क पर क्यों भड़का ताइवान?
AajTak
ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा कि मस्क का यह कहना कि ताइवान, चीन का अभिन्न अंग है. यह बेहद गलत और आपत्तिजनक है. जोसेफ ने मस्क को फटकारते हुए कहा कि एलन मस्क का यह विचार चीन की तरह है, जिसके तहत वो ताइवान को चीन के साथ फिर से मिलाने की बात कर रहे हैं.
ताइवान ने अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) के एक बयान को लेकर उसे फटकार लगाई है. ताइवान ने मस्क को फटकारते हुए कहा है कि ताइवान बिकाऊ नहीं है. दरअसल मस्क ने हाल ही में कहा था कि ताइवान, चीन का हिस्सा है. मस्क के इसी बयान पर ताइवान ने आपत्ति जाहिर की है.
ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा कि मस्क का यह कहना कि ताइवान, चीन का अभिन्न अंग है. यह बेहद गलत और आपत्तिजनक है. जोसेफ ने मस्क को फटकारते हुए कहा कि एलन मस्क का यह विचार चीन की तरह है, जिसके तहत वो ताइवान को चीन के साथ फिर से मिलाने की बात कर रहे हैं.
बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक मस्क ने इस हफ्ते लॉस एंजेलिस में एक समिट के दौरान यह बयान दिया था. उन्होंने कहा कि चीन की नीति चीन में ताइवान को फिर से मिलाने की है. हमें उम्मीद है कि मस्क चीन से आग्रह करें कि चीन अपने देश में सोशल प्लेटफॉर्म एक्स को अपने लोगों के लिए ओपन कर दें. शायद उन्हें लगता है कि किसी चीज को बैन कर एक अच्छी नीति है. लेकिन सुन लें कि ताइवान, चीन का हिस्सा नहीं है और बिकाऊ नहीं है. ताइवान की लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार चीन के संप्रभुता के दावों को खारिज करती है.
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि जब मस्क ने ताइवान को लेकर ऐसी बात कही है.पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने सुझाव दिया था कि चीन और ताइवान के बीच के तनाव को सुलझाने के लिए ताइवान पर कुछ नियंत्रण चीन को देना चाहिए.
बता दें कि चीन किसी भी हाल में ताइवान का एकीकरण चाहता है. वह ताइवान पर अपने अधिकार का दावा करता है. वहीं, ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है. दरअसल 1940 में गृहयुद्ध के दौरान चीन और ताइवान बंट गए थे लेकिन बीजिंग दोहराता रहा है कि वो इस द्वीप को हासिल करके रहेगा. इसके लिए वो ताकत का इस्तेमाल करने से भी नहीं बचेगा. हाल के दिनों में चीन ने कई बार ताइवान के हवाई रक्षा क्षेत्र का उल्लंघन किया है

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










