
'हम पुराने से नए दौर की तरफ कदम बढ़ा रहे...', जीत के जश्न में ममदानी ने नेहरू को किया याद
AajTak
न्यूयॉर्क में ज़ोहरान ममदानी ने मेयर पद का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने कहा,
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद हुए पहले बड़े चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है. न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने एंड्रयू क्यूमो को हराते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की. अपनी विक्ट्री स्पीच में उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भी जिक्र किया. ममदानी ने उनके कथन को याद करते हुए कहा, "आज रात हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ा रहे हैं."
जोहरान ममदानी ने अपनी स्पीच में कहा, "मैं जवाहरलाल नेहरू के शब्दों के बारे में सोचता हूं. इतिहास में ऐसा क्षण बहुत कम आता है जब हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ाते हैं. जब एक युग का अंत होता है और एक राष्ट्र की आत्मा को अभिव्यक्ति मिलती है. आज रात हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ा रहे हैं."
यह भी पढ़ें: चुनाव US में, जलवा भारतीयों का... ममदानी के अलावा इन्होंने भी लहराया जीत का परचम
सीएनएन के अनुसार, यह जीत ‘सभी बाधाओं के बावजूद’ डेमोक्रेट्स के लिए एक बड़ी राजनीतिक सफलता मानी जा रही है. अपनी विक्ट्री स्पीच में ममदानी ने कहा कि न्यूयॉर्क आप्रवासियों का शहर बना रहेगा, एक ऐसा शहर जिसे आप्रवासियों ने बनाया है, आप्रवासियों द्वारा संचालित है, और आज रात से आप्रवासियों द्वारा नेतृत्व भी किया जाएगा.
राजनीतिक वंश को हमने उखाड़ फेंका- ममदानी
विजय भाषण में जोहरान ममदानी ने कहा, "आज हमने एक राजनीतिक वंश को उखाड़ फेंका है. न्यूयॉर्क अब एक ऐसे शहर के रूप में आगे बढ़ेगा जो प्रवासियों द्वारा बनाया गया, चलाया गया और अब उनके नेतृत्व में संचालित होगा."

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








