
'हम जंग से नहीं डरते, हमने पूरी जिंदगी...', सीरियाई राष्ट्रपति अल-शरा की इजरायल को खुली चेतावनी
AajTak
इजरायल की ओर से जारी हमलों के बीच सीरिया के राष्ट्रपति ने बयान जारी किया है. अपने पहले सार्वजनिक बयान में अहमद अल-शरा ने सख्त लहजे में कहा है कि हम जंग से नहीं डरते, हमने पूरी जिंदगी चुनौतियों से लड़ते हुए बिताई है.
इजरायल की ओर से सीरिया की राजधानी दमिश्क को निशाना बनाया जा रहा है. बुधवार शाम को दमिश्क पर इजरायल ने हमला किया. इस इजरायली हमले और द्रूज समुदाय को लेकर बढ़ते तनाव के बीच सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने सख्त लहजे में कहा है कि हम जंग से नहीं डरते, हमने पूरी ज़िंदगी चुनौतियों से लड़ते हुए बिताई है.
अपने पहले सार्वजनिक बयान में अल-शरा ने इजरायल पर सीरिया में सांप्रदायिक फूट भड़काने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि किसी एक मोर्चे पर जीत का मतलब ये नहीं कि हर जगह जीत पक्की है. उन्होंने साफ किया कि सीरिया किसी भी बाहरी दखल को स्वीकार नहीं करेगा, खासकर द्रूजों के मामले में.
द्रूज हमारे मुल्क की आत्मा: राष्ट्रपति अल शरा
अल-शरा ने कहा है कि द्रूज हमारे मुल्क की आत्मा हैं. उनके हक़ की हिफाज़त करना हमारा कर्तव्य है. सरकार पर बढ़ते हमलों और आंतरिक झड़पों के बीच उन्होंने टकराव से ज़्यादा बातचीत को अहमियत देने की बात कही और बताया कि अमेरिका, अरब और तुर्की की मध्यस्थता ने हालात को बेकाबू होने से रोका.
इसके साथ ही राष्ट्रपति अलशरा ने इजरायल को दो टूक कहा है कि हम जंग से नहीं डरते, लेकिन सीरिया को तबाही की आग में नहीं झोंकेंगे.
IDF का दावा

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







