
'हमें भारत का नियुक्त किया PM नहीं चाहिए', नेपाली पीएम ने ऐसा क्या कहा कि मच गया बवाल?
AajTak
नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के एक बयान से हंगामा मच गया है. विपक्ष उनसे इस्तीफे की मांग कर रहा है और सत्ताधारी गठबंधन में शामिल पार्टियां भी उनके बयान को गलत बता रही हैं. उनके बयान को लेकर विपक्ष का कहना है कि उन्होंने नेपाल की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है.
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' भारत को लेकर दिए अपने एक बयान के कारण विवादों से घिर गए हैं और विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है. दरअसल, नेपाली पीएम ने हाल ही में कहा था कि नेपाल में बसे एक भारतीय बिजनेसमैन ने उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त करने के लिए भारत से बात की थी. उनके इस बयान पर नेपाल का विपक्ष भड़क गया है और कह रहा है कि नई दिल्ली की तरफ से नियुक्त किए गए प्रधानमंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है.
प्रचंड के बयान को लेकर बुधवार को नेपाली संसद के दोनों सदनों, राष्ट्रीय सभा और प्रतिनिधि सभा में विपक्ष ने भारी हंगामा किया. विपक्षी सांसदों का कहना था कि नेपाल के प्रधानमंत्री ने देश की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है. हंगामे को देखते हुए दोनों सदनों को दिनभर के लिए स्थगित करना पड़ा.
प्रतिनिधि सभा में नेपाल की मुख्य विपक्षी पार्टी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद खड़े होकर अपना विरोध जता रहे थे तो वहीं, राजशाही समर्थक राष्ट्रीय प्रजातंत्र के सांसद नारे लगाते दिखे कि 'नई दिल्ली की तरफ से नियुक्त प्रधानमंत्री को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है.'
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद रहुजी पंत ने कहा, 'प्रधानमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए. हमें दिल्ली की तरफ से नियुक्त प्रधानमंत्री की जरूरत नहीं है.'
विपक्ष के साथ-साथ सत्ताधारी पार्टियों ने भी प्रचंड के बयान पर अपनी असहमति जताई है. नेपाली कांग्रेस के सांसद बिश्वा प्रकाश शर्मा ने कहा, 'प्रधानमंत्री के बयान की आलोचना होनी चाहिए. उनकी टिप्पणी गलत है.'
क्या कहा था प्रचंड ने?

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








