
हमास का अंत, बंधकों की वापसी और गाजा पर नियंत्रण... नेतन्याहू ने पेश किया युद्ध खत्म करने का रोडमैप
AajTak
नेतन्याहू ने बताया कि एक हफ्ते पहले उन्होंने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाकर इन सिद्धांतों पर सहमति बनाई. पहला सिद्धांत है कि हमास को पूरी तरह से निःशस्त्र किया जाएगा. दूसरा, सभी बंधकों चाहे जीवित हों या मृत को वापस लाया जाएगा और इस पर कोई समझौता नहीं होगा.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार (14 अगस्त 2025) को गाजा युद्ध की समाप्ति के लिए पांच प्रमुख सिद्धांत घोषित किए. उन्होंने कहा कि ये सिद्धांत इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और यही असली ‘विजय’ का अर्थ है.
नेतन्याहू ने बताया कि एक हफ्ते पहले उन्होंने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाकर इन सिद्धांतों पर सहमति बनाई. पहला सिद्धांत है कि हमास को पूरी तरह से निःशस्त्र किया जाएगा. दूसरा, सभी बंधकों चाहे जीवित हों या मृत को वापस लाया जाएगा और इस पर कोई समझौता नहीं होगा. तीसरा, गाजा पट्टी को पूरी तरह से डिमिलिटराइज किया जाएगा, यानी न केवल हमास के हथियार छीने जाएंगे, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि वहां हथियार न बनाए जाएं और न ही बाहर से लाए जाएं.
उन्होंने कहा कि चौथा सिद्धांत है कि गाजा पट्टी में इज़रायली सुरक्षा नियंत्रण रहेगा, जिसमें सुरक्षा परिधि भी शामिल होगी. पांचवां, गाजा में एक वैकल्पिक नागरिक प्रशासन स्थापित किया जाएगा जो न तो हमास होगा और न ही फिलिस्तीनी अथॉरिटी. यह प्रशासन न आतंकवाद सिखाएगा, न उसे वित्त देगा और न ही उसे अंजाम देगा.
प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा, “ये पांच सिद्धांत इज़रायल की सुरक्षा की गारंटी हैं. इन्हीं के जरिए असली ‘विजय’ हासिल होगी.”
बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 हमास ने गाज़ा पट्टी से इजरायल पर बड़ा हमला किया था. इसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी और कई लोगों को बंधक बना लिया गया था. इसके बाद इजरायल ने गाज़ा में व्यापक सैन्य अभियान शुरू किया, जो अब तक कई चरणों में चला है. हवाई हमले, ज़मीनी ऑपरेशन और गाज़ा के कई हिस्सों पर नियंत्रण की कोशिश.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








