
'हमारे सैनिकों पर प्रतिबंध लगाना रेड लाइन...', अमेरिकी कदम से भड़का इजरायल, नेतन्याहू बोले- यह नैतिक पतन
AajTak
वेस्ट बैंक में कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन के चलते अमेरिका अब इजरायली सेना की नेतजाह येहुदा बटालियन पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है. अमेरिका के इस कदम से इजरायल हैरान हैं.इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे "नैतिक पतन" बताया है.
इजरायल का खास सहयोगी अमेरिका अब इजरायल रक्षा बलों (IDF) की नेतजाह येहुदा बटालियन पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है. आईडीएफ बटालियन के सैनिकों द्वारा वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के खिलाफ किए गए कथित मानवाधिकार उल्लंघन के चलते यह प्रतिबंध लगाया जा रहा है. ऐसा पहली बार होगा कि जब बाइडेन प्रशासन किसी इजरायली सैन्य इकाई के खिलाफ कार्रवाई करेगा.
नेतजाह येहुदा बटालियन फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ हिंसा के आरोपों को लेकर पहले विवादों में घिरी रही है. इसमें 78 वर्षीय फिलिस्तीनी-अमेरिकी उमर असद की सैन्य हिरासत में हुई मौत भी शामिल है. टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, असद को हथकड़ी लगाई गई थी, आंखों पर पट्टी बांधी गई थी और बाद में उसे मरणासन्न हालत छोड़ दिया गया था.
यह भी पढ़ें: पश्चिम में और तेज होगा युद्ध? इजरायल और यूक्रेन के लिए अमेरिका ने दी अरबों डॉलर के पैकेज को मंजूरी
अमेरिकी योजना से नेतन्याहू हैरान
अमेरिका के इस कदम से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी हैरान हैं. उन्होंने अमेरिकी कार्रवाई को "बेतुकेपन की पराकाष्ठा और नैतिक पतन" बताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'इजरायली रक्षा बलों पर प्रतिबंध नहीं लगाए जाने चाहिए! हाल के हफ्तों में, मैं इजरायली नागरिकों पर लगाए गए प्रतिबंधों हटाने की दिशा में काम कर रहा हूं, जिसमें वरिष्ठ अमेरिकी सरकारी अधिकारियों के साथ मेरी बातचीत भी शामिल है.'
उन्होंने आगे लिखा, 'ऐसे समय में जब हमारे सैनिक आतंक के गुनहगारों से लड़ रहे हैं, आईडीएफ की एक यूनिट पर प्रतिबंध लगाने का इरादा बेतुकापन और नैतिक पतन की पराकाष्ठा है. मेरे नेतृत्व वाली सरकार इन कदमों के खिलाफ हर तरह से कार्रवाई करेगी.'

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








