
'हमारा पैसा चुराकर सेटल हुए हो, इसे वापस दो' ट्रोल्स को सलमान का मजेदार जवाब
AajTak
अरबाज खान ने सलमान खान को ट्रोल करने वाले कई ट्वीट पढ़े, जिसका एक्टर ने बेबाकी से जवाब दिया.अरबाज खान ने एक ट्वीट पढ़ा जिसमें यूजर ने सलमान खान से अपने पैसे वापस देने को कहा था. फैन ने लिखा था- हम सब से पैसा चुरा चुरा कर सेटल हुए हो. हम हमारा पैसा वापस मांग रहे हैं.
अरबाज खान के पॉपुलर टॉक शो द पिंच 2 का पहला एपिसोड स्ट्रीम हो गया है. शो में सलमान खान पहले मेहमान बने. दबंग खान ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर कीं. अरबाज खान ने सलमान खान को ट्रोल करने वाले कई ट्वीट पढ़े, जिसका एक्टर ने बेबाकी से जवाब दिया.More Related News













