
हमारा नारा 'एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' है... सीएम योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का किनारा
AajTak
केशव मौर्य ने कहा कि वह नहीं जानते कि मुख्यमंत्री ने यह बात किस संदर्भ में कही है इसलिए वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन नारा जो प्रधानमंत्री ने दिया है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर की सभा में एक बार फिर बंटोगे तो कटोगे का नारा दोहराया. वहीं मंझवा उपचुनाव के प्रचार के बाद आज तक से खास बात करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के बंटेंगे तो कटेंगे बयान पर अपनी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते.
केशव मौर्य ने कहा कि वह नहीं जानते कि मुख्यमंत्री ने यह बात किस संदर्भ में कही है इसलिए वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन नारा जो प्रधानमंत्री ने दिया है "सबका साथ सबका विकास"और "एक है तो सेफ है" यही नारा हमारा नारा है. केशव मौर्य ने आज तक से बातचीत में कहा मुख्यमंत्री ने जो बात कही है उन्होंने कुछ सोचकर कहा होगा. किस संदर्भ में उन्होंने बातें कही है यह मैं नहीं जानता लेकिन मेरा इस पर कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं है.
नारे से खुद को किया अलग
साफ तौर पर केशव मौर्य ने बंटोगे तो कटोगे के नारे पर खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लाइन से अलग कर लिया. झांसी अस्पताल में बच्चों की मौत को अत्यंत दुखद बताते हुए केशव मौर्य ने कहा कि इस घटना ने अंदर तक मर्माहत कर दिया है लेकिन अगर इस मामले में कोई लापरवाही या गलती पाई गई तो सरकार किसी को बक्शने नहीं जा रही बहुत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. केशव मौर्य के मुताबिक, झांसी के इस मामले की तीन स्तरीय जांच चल रही है और रिपोर्ट के बाद कड़ी कार्रवाई होगी.
यूपीपीसीएस और रो एआरओ की परीक्षा कॉल लेकर मचे बवाल के बाद केशव मौर्य ने कहा कि सरकार की मंशा कभी छात्रों के नुकसान की नहीं थी. यूपीपीएसी एससी के छात्रों की मांगों को मान लिया गया है उनका समाधान कर लिया गया है और जल्द ही अब RO और ARO के परीक्षार्थियों की मांगे भी मान ली जाएगी.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







