
स्वीडन में फिर जलाई गई कुरान, अब OIC ने कहा- मुस्लिम देश लें ऐक्शन
AajTak
स्वीडन में कुरान जलाने की घटनाएं थम नहीं रहीं. सोमवार को एक बार फिर इस्लाम की पवित्र किताब कुरान को आग के हवाले किया गया जिस पर इस्लामिक सहयोग संगठन ने आपात बैठक बुलाई थी. संगठन ने कुरान जलाने की घटनाओं पर सदस्य देशों से आग्रह किया है कि वो स्वीडन के खिलाफ राजनीतिक स्तर पर कार्रवाई करें.
इस्लामिक देशों के बार-बार कड़ा विरोध दर्ज करने के बावजूद स्वीडन में कुरान जलाने की घटनाओं पर रोक नहीं लग रही. पुलिस की अनुमति के बाद सोमवार को एक बार फिर स्वीडन में कुरान जलाई गई. इस बार यह कुरान राजधानी स्टॉकहोम में स्वीडन की संसद के सामने जलाई गई. कुरान जलाने की घटनाओं के विरोध में सोमवार को ही इस्लामिक देशों के सबसे बड़े संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने एक आपात बैठक बुलाई जिसमें सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान ने कुरान जलाने की घटनाओं पर स्वीडन और डेनमार्क की प्रतिक्रिया पर निराशा जाहिर की.
सऊदी अरब की न्यूज एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) के मुताबिक, प्रिंस फैसल ने कुरान की पवित्रता पर बार-बार होने वाले हमलों की कड़ी निंदा की.
एसपीए ने बताया, 'मंत्री ने नैतिक मूल्य के रूप में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के महत्व पर जोर दिया जो संस्कृतियों और देशों के बीच नफरत और विवाद पैदा करने के बजाय लोगों के बीच सम्मान और सह-अस्तित्व को बढ़ावा देता है. उन्होंने नफरत फैलाने, हिंसा और उग्रवाद को बढ़ावा देने वाले कृत्यों की निंदा करते हुए सहिष्णुता और संयम के मूल्यों को आगे बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया.'
बैठक के बाद ओआईसी ने अपने बयान में सदस्य देशों से आग्रह किया कि जिन देशों में पवित्र कुरान का अपमान हो रहा है, सदस्य देश उन देशों के साथ अपने रिश्तों को लेकर उचित कदम उठाएं.
ओआईसी ने कहा कि इसके तहत सदस्य देश उन देशों से अपने राजदूतों को वापस बुला लें. उन देशों के साथ आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्तों पर भी कार्रवाई का आह्वान किया गया.
बयान में यह भी कहा गया कि ओआईसी ने कुरान जलाने की हालिया घटनाओं पर मुस्लिम देशों की असहमति व्यक्त करने के लिए महासचिव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल को यूरोपीय संघ आयोग के पास भेजने का फैसला किया गया है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







