
स्मोकिंग पर विवाद, मारपीट और चाकू से हमला... दिल्ली में मामूली सी बात पर किया युवक का मर्डर, 4 गिरफ्तार
AajTak
पुलिस ने बताया कि केशवपुरम थाने में दीप चंद बंधु अस्पताल से एक घायल व्यक्ति के भर्ती होने की सूचना आई थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और पाया कि विकास के जिस्म पर चाकू घोंपने के गहरे घाव थे. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
राजधानी दिल्ली में एक बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन के बाहर धूम्रपान को लेकर हुए विवाद के बाद 20 वर्षीय एक युवक की सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई. कुछ लोगों ने चाकू घोंपकर उस युवक को सरेआम मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस वारदात के बारे में शुक्रवार को जानकारी दी.
मामला उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रामपुरा इलाके का है. इलाके के एक पुलिस अफसर ने पीटीआई को बताया कि यह घटना 2 जुलाई की देर रात को हुई. पीड़ित की पहचान विकास साहू के रूप में हुई, जिसने अपने कार्यस्थल के पास एक व्यक्ति द्वारा धूम्रपान करने पर आपत्ति जताई थी.
पुलिस ने बताया कि केशवपुरम थाने में दीप चंद बंधु अस्पताल से एक घायल व्यक्ति के भर्ती होने की सूचना आई थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और पाया कि विकास के जिस्म पर चाकू घोंपने के गहरे घाव थे. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि शुरुआती पूछताछ के दौरान पीड़ित के भाई मिथिलेश साहू ने खुलासा किया कि वे रामपुरा के लॉरेंस रोड स्थित बैटरी स्मार्ट स्टेशन पर काम करते थे. 2 जुलाई की रात करीब 11.50 बजे रोशन नाम से पंजीकृत बैटरी स्मार्ट आईडी का इस्तेमाल करने वाला एक व्यक्ति बैटरी बदलने के लिए स्टेशन आया था. बाद में उसकी पहचान वजीरपुर निवासी नवीन (32) के रूप में हुई.
मिथिलेश ने पुलिस को बताया कि नवीन स्टेशन के पास धूम्रपान करने लगा और जब विकास ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच बहस हो गई और नवीन चला गया. पुलिस ने बताया कि नवीन कुछ ही देर में अपने चार-पांच साथियों के साथ वापस लौटा और विकास की पिटाई कर दी.
मारपीट के दौरान हमलावरों में से एक ने विकास पर चाकू से वार कर दिया. मिथिलेश और पड़ोसी संजय ने विकास को अस्पताल पहुंचाया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.







