
स्पा में मर्डर, लाश पर गुदे 22 नाम और 6 लाख की सुपारी... हैरान कर देगी मुंबई की 'गजनी' जैसी ये कहानी
AajTak
गजनी फिल्म के हीरो की तरह गुरु सिद्धप्पा वाघमारे नाम के एक शख्स ने अपने दुश्मनों के नाम अपने शरीर पर गुदवाए थे. उसकी मौत के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 3 वर्ली इलाके में हुए इस हत्याकांड के मामले में छानबीन कर रही है.
आपको आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'गजनी' याद होगी. उस फिल्म का हीरो एक हमले के बाद मेमोरी लॉस का शिकार हो जाता है. इसलिए वो अपने दुश्मनों से बदला लेने के लिए उनके नाम अपने शरीर पर गुदवा लेता है. और एक एक करके उनसे बदला लेता है. अब हम जिस शख्स की कहानी आपको बताने जा रहे हैं, वो भी किसी गजनी से कम नहीं है. इस शख्स की कहानी ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है. हालांकि वो शख्स अब जिंदा नहीं है.
जांघों पर गुदे मिले नाम दरअसल, गजनी फिल्म के हीरो की तरह गुरु सिद्धप्पा वाघमारे नाम के एक शख्स ने अपने दुश्मनों के नाम अपने शरीर पर गुदवाए थे. उसकी मौत के बाद उसकी जांघों पर पुलिस को 20 से 22 नाम गुदे मिले हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 3 ने वर्ली इलाके में मौजूद सॉफ्ट टच स्पा में 50 वर्षीय गुरु सिद्धप्पा वाघमारे नाम के शख्स की हत्या के मामले में छानबीन कर रही है.
स्पा का मालिक गिरफ्तार गुरु सिद्धप्पा वाघमारे की हत्या के आरोप में क्राइम ब्रांच की टीम ने मुंबई से सटे नालासोपारा और कोटा से चार लोगों को हिरासत में लिया था. जिनमें से कुल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं दो लोगों से पूछताछ अभी जारी है. इस मामले में स्पा के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है.
सुपारी किलर्स की पहचान मुम्बई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद फिरोज़ अंसारी है, जिसकी उम्र 26 साल है. उसे नालासोपारा से गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरा आरोपी साकिब अंसारी कोटा से पकड़ा गया है. वर्ली पुलिस अब अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है. इन दोनों का कनेक्शन स्पा मालिक के साथ बताया जा रहा है.
क्राइम ब्रांच को टैटू से मिली लीड गुरु सिद्धप्पा वाघमारे की मौत के बाद जब पुलिस ने उसकी लाश को देखा तो उसकी दोनों जांघों पर 20-22 लोगों के नाम लिखे हुए थे. अब उन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. उसी लिस्ट में मौजूद एक नाम से पुलिस को इस मामले में आगे की लीड मिली. इसके बाद ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पार्टी के बाद स्पा आए थे सब एक पुलिस अफसर ने बताया कि गुरु सिद्धप्पा वाघमारे मुंबई के विलेपार्ले इलाके का रहने वाला है. 23 जुलाई को वाघमारे ने अपनी महिला मित्र और उसके साथ वर्ली के स्पा में काम करने वाले तीन कामगारों के साथ मुंबई के सायन इलाके में पार्टी की थी. फिर इस पार्टी के बाद वाघमारे उसकी महिला मित्र के साथ वर्ली के उस स्पा पर आया था, जहां वो काम करती है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







