
'स्थायी युद्धविराम करें, संवाद से सुलझाएं मतभेद', PAK और अफगानिस्तान से बोला चीन
AajTak
चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे के संघर्षविराम का स्वागत करते हुए दोनों देशों से स्थायी शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि संघर्षविराम दोनों देशों और पूरे क्षेत्र के हित में है. उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से संयम बरतने और संवाद के ज़रिए मतभेद सुलझाने की अपील की, ताकि दक्षिण एशिया में स्थिरता बनी रहे.
चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे के युद्धविराम का स्वागत किया और दोनों देशों से अपील की कि वे स्थायी और व्यापक शांति समझौते की दिशा में कदम बढ़ाएं.
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि हमने नोट किया है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने अस्थायी संघर्षविराम लागू करने और संवाद के ज़रिए समाधान खोजने का फैसला किया है. यह दोनों पक्षों के साझा हित में है. साथ ही क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगा. चीन इस पहल का स्वागत करता है और इसका समर्थन करता है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लिन जियान ने कहा कि चीन दोनों देशों से अपील करता है कि वे शांत दिमाग से काम लें, संयम बरतें और स्थायी संघर्षविराम की दिशा में आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि मतभेदों को बातचीत और परामर्श के ज़रिए सुलझाया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र में दीर्घकालिक स्थिरता बनी रहे.
उन्होंने आगे कहा कि चीन चाहता है कि दोनों देश राजनीतिक समाधान की राह पर लौटें, जिससे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और पूरे क्षेत्र में शांति कायम हो सके. चीन इस दिशा में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है.
बता दें कि चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक त्रिपक्षीय वार्ता तंत्र (tripartite mechanism) सक्रिय है, जिसके तहत तीनों देश समय-समय पर बैठकें करते हैं, ताकि आपसी मतभेद दूर किए जा सकें.
हालांकि पाकिस्तान लगातार आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान उसकी ज़मीन पर सक्रिय तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे आतंकी समूहों को पनाह देता है. लेकिन अफगान तालिबान ने इन आरोपों को सख्ती से खारिज किया है और उलटे पाकिस्तान की आक्रामक सैन्य कार्रवाइयों को संघर्ष बढ़ने का कारण बताया है, जिनमें काबुल पर हवाई हमले भी शामिल हैं.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






