
'स्ट्रेट मीडियन लाइन' पर चीन ने बढ़ाई सैन्य एक्टिविटी, ताइवान ने लगाया चीनी एयरक्राफ्ट पर सीमा में घुसने का आरोप
AajTak
ताइवान में राष्ट्रपति और संसदीय चुनावों के लिए होने वाले मतदान से पहले चीन ने स्ट्रेट मीडियन लाइन पर सैन्य एक्टिविटी बढ़ा दी हैं. वहीं, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को दस चीनी विमानों उनकी सीमा में उसने का प्रयास किया.
ताइवान में तीन सप्ताह बाद आम चुनाव होने हैं. उससे पहले चीन ने एक बार फिर इस द्वीपीय देश के जल ओर वायु क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार कहा कि 24 घंटे के अंदर 8 चीनी लड़ाकू विमानों ने उसके जल क्षेत्र में घुसपैठ की. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे (0530 GMT) के बाद से उसने J-10, J-11 और J-16 लड़ाकू विमानों के साथ-साथ ताइवान के उत्तर, मध्य और दक्षिण-पश्चिम में हवाई क्षेत्र में एक्टिव होने का पता लगाया था.
मीडियन लाइन पार कर रहे हैं चीनी विमान: रिपोर्ट
मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चीनी युद्धपोतों के साथ मिलकर काम करने वाले दस विमानों ने स्ट्रेट मीडियन लाइन को पार कर उनकी सीमा में प्रवेश किया. मीडियन रेखा दोनों देशों के बीच एक अनौपचारिक सीमा के रूप में काम करती है, लेकिन अब चीनी विमान हर रोज इस सीमा के ऊपर से उड़ान भरते हैं. इसके बाद हमने अपनी सेना को इसकी निगरानी के लिए भेजा है. चीन ने हाल ही में ताइवान की सीमा पर की अपनी सैन्य गतिविधियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इससे पहले की अपनी कार्रवाई पर चीन ने उसे ताइवान के अलगाववादियों और अमेरिका के बीच मिलीभगत को रोकने और चीनी क्षेत्र की अखंडता की रक्षा करना बताया था. ताइवान के जिस क्षेत्र को चीन अपना होने का दावा करता है. ताइवान उन द्वीपों के पार चार साल से चीनी सैन्य गश्त और अभ्यास की शिकायत कर रहा है.
13 जनवरी को होगा मतदान बता दें कि ताइवान में 13 जनवरी को होने वाले राष्ट्रपति और संसदीय चुनावों के लिए प्रचार अभियान चल रहा है. इन चुनावों में चीन के साथ संबंध और सीमा विवाद का एक प्रमुख मुद्दा है, जिसको चीन पचा नहीं पा रहा है. ओपिनियन पोल के मुताबिक, सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की लाइ चिंग-टे ताइवान के अगले राष्ट्रपति बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं, जबकि ताइवान की मुख्य विपक्षी पार्टी कुमिंटांग पारंपरिक रूप से बीजिंग के साथ करीबी संबंधों का समर्थन करती है. पार्टी के नेताओं का कहना है कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो वह चीन के साथ फिर से वार्ता शुरू करेंगे, लेकिन ताइवान के लोग ही अपने भविष्य का फैसला करने का अधिकार है.
कई बार की बातचीत की कोशिश:ताइवान सरकार वहीं, सीमा विवाद को लेकर ताइवान ने कई बार चीन से बातचीत की पेशकश की है और चीन के संप्रभुता के दावों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि ताइवान के लोगों को ही अपने भविष्य तय करने का अधिकार है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






