
'स्कूल में काम करने वाले दादा ने मेरे कपड़े उतारे और...', बदलापुर में यौन शोषण की शिकार बच्चियों की आपबीती
AajTak
Badlapur School Sex Assault Case: महाराष्ट्र के ठाणे के बदलापुर में बच्चियों से स्कूल में यौन शोषण केस में दर्ज एफआईआर की डिटेल सामने आ गई है. पीड़ित बच्चियों के परिजनों के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर के मुताबिक, ये घटना 13 अगस्त सुबह से 9 से दोपहर 12 के बीच की है.
महाराष्ट्र के ठाणे के बदलापुर में दो बच्चियों से स्कूल में यौन शोषण केस में दर्ज एफआईआर की डिटेल सामने आ गई है. पीड़ित बच्चियों के परिजनों के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर के मुताबिक, ये घटना 13 अगस्त सुबह से 9 से दोपहर 12 के बीच की है. इस वारदात के बाद 16 अगस्त को बच्चियों ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया. उनके परिजनों के अनुसार वो काफी डरी हुई थी.
उनसे जब पूछताछ की गई, तो उन्होंने जो आपबीती सुनाई उसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए. पीड़ित बच्चियों के परिवार ने 16 अगस्त को ही इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी थी. लेकिन पुलिस ने 12 घंटे बाद करीब 9 बजे केस दर्ज किया था. इस मामले में पहले एक अभिभावक ने शिकायत दर्ज कराई थी. उसके बाद दूसरे अभिभावकों ने जब अपनी बच्चियों का मेडिकल टेस्ट कराया तो दंग रह गए.
कई पीड़िता बच्चियों का कौमार्य भंग हो चुका था. एक पीड़ित बच्ची ने अपने परिवार को बताया की स्कूल के एक दादा (मराठी में भाई को दादा कहा जाता है) ने उसके कपड़े उतारे और उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगाया. आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार भी किया था. इस मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया.
हालांकि, इस मामले में स्कूल प्रशासन और पुलिस की लापरवाही को लेकर लोगों ने हिंस विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो कि मंगलवार को उग्र हो गया. इसके बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए इलाके की महिला इंस्पेक्टर शुभदा शितोले का ट्रांसफर कर दिया. इतना ही नहीं स्कूल प्रिंसिपल, क्लास टीचर और एक महिला कर्मचारी को निलंबित किया गया. इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई.
गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







