
'सौ बार जन्म लेंगे तो सौ बार करेंगे, जी भर के अपने वतन से प्यार करेंगे...', अमेरिका दौरा समाप्त होने के बाद थरूर का पोस्ट
AajTak
अमेरिका दौरा समाप्त होने के बाद तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर के साथ कविता पोस्ट की है. थरूर ने देर रात कविता पोस्ट की है.
शशि थरूर की अगुवाई में अमेरिका और कैरेबियाई देशों के दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को ही अपना दौरा पूरा किया था. आतंकवाद के मोर्चे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए गए इस डेलिगेशन ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ ही अमेरिका और अन्य देशों की सरकार के प्रभावशाली मंत्रियों, शीर्ष अधिकारियों और राजनयिकों से मुलाकात की. शशि थरूर की अगुवाई वाले डेलिगेशन ने अहिंसा को लेकर भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और आतंक के खिलाफ लड़ाई में देश की दृढ़ इच्छाशक्ति से भी दुनिया को अवगत कराया.
वैश्विक मिशन पूरा होने के बाद शशि थरूर ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक हिंदी कविता पोस्ट किया है. अमेरिका की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने लिखा है, "सौ बार जन्म लेंगे तो सौ बार करेंगे, जी भर के अपने वतन से प्यार करेंगे... जो हम से बन पड़ा, "अ वतन" हमने किया है... जो सच था, सारी दुनिया ने अब जान लिया है."
यह भी पढ़ें: 'असमान पक्षों के बीच मध्यस्थता की बात ही गलत...', अमेरिका में थरूर ने ट्रंप के बयान पर सुनाई खरी-खरी
उन्होंने अपनी इस पोस्ट के अंत में डेलिगेशन की ओर से दुनियाभर के हिंदुस्तान प्रेमियों का आभार भी व्यक्त किया है. तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि समस्त सदस्यों की तरफ से मातृभूमि का और देश विदेश में हिंदुस्तान प्रेमियों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने कान खोल कर सुना और दिल खोल कर स्वीकार किया कि हम अहिंसा प्रेमी हैं.
यह भी पढ़ें: बेटे के सवाल पर शशि थरूर का जवाब, ऑपरेशन सिंदूर की कूटनीतिक कामयाबी का संकेत है
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने अलग-अलग नेताओं की अगुवाई में दुनियाभर के देशों में ऑल पार्टी डेलिगेशन भेजे थे. इनमें से एक डेलिगेशन की अगुवाई शशि थरूर कर रहे थे. शशि थरूर की अगुवाई वाला डेलिगेशन 3 जून को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंचा था. इस डेलिगेशन ने तीन दिन में अमेरिका के विदेश नीति विशेषज्ञों, सांसदों और प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की थी और व्हाइट हाउस में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ भी करीब आधे घंटे लंबी मुलाकात की थी.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







