
सोशल मीडिया पर बम बनाना सीख रहा था पाकिस्तानी छात्र, अब कोर्ट से मिली इतनी सजा
AajTak
सजा पाने वाला छात्र हन्नान अब्दुल्ला है, जो यूनिवर्सिटी ऑफ नारोवाल में ह्यूमन रिसोर्स स्टडीज़ का विद्यार्थी है. उसे 2022 में पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने उस वक्त गिरफ्तार किया था, जब वह सोशल मीडिया पर बम बनाने की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहा था.
लाहौर की एक आतंकवाद रोधी अदालत (ATC) ने सोशल मीडिया के जरिए बम बनाना सीखने के आरोप में पंजाब स्थित नारोवाल विश्वविद्यालय के छात्र को दो साल छह महीने की कैद की सजा सुनाई है. साथ ही अदालत ने उस पर 50,000 पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया है. सजा पाने वाला छात्र हन्नान अब्दुल्ला है, जो यूनिवर्सिटी ऑफ नारोवाल में ह्यूमन रिसोर्स स्टडीज़ का विद्यार्थी है. उसे 2022 में पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने उस वक्त गिरफ्तार किया था, जब वह सोशल मीडिया पर बम बनाने की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहा था.
FIA के अनुसार, हन्नान अब्दुल्ला फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से न सिर्फ बम बनाने की जानकारी इकट्ठा कर रहा था, बल्कि वह प्रतिबंधित आतंकी संगठनों और आतंकियों से भी संपर्क में था. उसने इंस्टाग्राम पर इराक में मौजूद एक यूज़र से बातचीत की थी. उस बातचीत में उसने अमोनियम नाइट्रेट, सल्फर, अमोनियम पाउडर, चारकोल जैसे रसायनों से बम बनाने की जानकारी मांगी थी.
FIA के अनुसार, यह बातचीत अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI द्वारा मॉनिटर की जा रही थी. FBI ने पाकिस्तान की FIA को इस बातचीत की जानकारी, ईमेल आईडी और संबंधित अकाउंट के प्रमाण सौंपे. इसके बाद FIA ने हन्नान के खिलाफ मामला दर्ज किया. जांच में यह भी सामने आया कि हन्नान अब्दुल्ला यूट्यूब पर बम बनाने से संबंधित वीडियो देखता था और अमेरिकी ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इन रसायनों की तलाश भी कर रहा था.
वहीं हन्नान अब्दुल्ला ने अदालत में अपनी सफाई में कहा कि उसने महज़ जिज्ञासावश यह जानकारी जुटाने की कोशिश की थी और उसका किसी आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं है. साथ ही, जांच में यह बात भी सामने आई कि उसने कभी वास्तव में कोई विस्फोटक सामग्री तैयार नहीं की.
हालांकि, अदालत ने सोशल मीडिया के जरिए संदिग्ध गतिविधियों और आतंकी संपर्क को गंभीर अपराध मानते हुए उसे दोषी ठहराया और दो साल छह महीने की सजा के साथ जुर्माना भी लगाया. हन्नान 2023 से ज़मानत पर था, लेकिन अब सजा के बाद उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गया.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






