
सोनीपत में दंपति पर घर में घुसकर हमला, CCTV में कैद हुई वारदात, 4 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
सोनीपत के मिर्जापुर-खेड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक दंपति पर घर में घुसकर हमला किया गया. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पीड़िता ने गांव के चार लोगों पर आरोप लगाया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. वहीं, घायल दंपति का इलाज खानपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव मिर्जापुर-खेड़ी में अपराधियों की बेलगाम हरकतों का एक और मामला सामने आया है. इस बार आरोपियों ने दिनदहाड़े एक दंपति पर घर में घुसकर हमला कर दिया. वारदात की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना मिर्जापुर-खेड़ी गांव की है. यहां पीड़िता बबली ने बरोदा थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गांव के ही रहने वाले संदीप, अमित, राजबीर और उसकी पत्नी ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में जबरन घुसकर उन पर और उनके पति राजबीर पर हमला कर दिया. हमलावरों ने न केवल घर के अंदर पिटाई की बल्कि पति को जबरन घसीटते हुए गली तक ले गए और वहां भी मारपीट की.
यह भी पढ़ें: Video: सोनीपत में स्टंटबाजी का कहर... कार की टक्कर से 8 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल
बबली का कहना है कि यह हमला किसी मामूली कहासुनी का नहीं, बल्कि पहले से चली आ रही रंजिश का नतीजा है. उसके अनुसार, परिवार में पहले भी हत्या के प्रयास से जुड़ा एक मामला दर्ज हो चुका है और उसी की रंजिश के तहत यह हमला किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
देखें वीडियो...
वहीं, घायल दंपति का इलाज फिलहाल खानपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. इस पूरे मामले में पुलिस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर संदीप, अमित, राजबीर और उसकी पत्नी के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







