
'सोनम को मौत की सजा दो... मेरे बेटे को जबरन ले गई थी शिलांग', बोलीं राजा रघुवंशी की मां
AajTak
इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या और उनकी पत्नी सोनम की गुमशुदगी के मामले में आज बड़ा अपडेट आया है. राजा का शव मिलने के बाद आज यानी 9 जून को राजा की पत्नी सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार सोनम का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी के चलते उसने पति को हनीमून के बहाने मेघालय ले जाकर उसे मौत के घाट उतार दिया.
मध्य प्रदेश के इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या और उनकी पत्नी सोनम की गुमशुदगी के मामले में आज बड़ा अपडेट आया है. हनीमून के दौरान ये 23 मई को ये कपल गायब हुआ था. फिर 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक खड्ड में मिलने के बाद आज यानी 9 जून को उनकी पत्नी सोनम को यूपी के गाजीपुर से हिरासत में लिया गया है.
'लव अफेयर में पति को उतारा मौत के घाट'
प्रारंभिक जांच में सोनम के शरीर पर कोई चोट या मारपीट का निशान नहीं मिला. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनम का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी के चलते उसने पति को हनीमून के बहाने मेघालय ले जाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. सोनम के अलावा मध्य प्रदेश और यूपी के ही रहने वाले 3 आरोपियों ने भी सरेंडर किया है. वहीं पुलिस एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है.
'राजा को जबरन ले गई थी मेघालय, सोनम ने खुद कराई थी टिकट'
इतना सब सामने आने के बाद मृतक राजा रघुवंशी की मां उमा ने एक और जानकारी दी. उन्होंने बताया है कि सोनम ने राजा को बिना बताए मेघालय की फ्लाइट खुद बुक की थी. वह राजा पर दबाव बनाकर उसे शिलांग ले गई थी. साथ ही उसने राजा से खासकर सोने की चेन पहनकर चलने को कहा था. उमा ने आगे कहा कि सोनम इतनी मीठी बातें करती थी कि कभी शक नहीं हुआ. अगर वह दोषी साबित होती है तो उसे मौत की सजा दो.
'मेघालय पुलिस की मनगढ़ंत कहानी'

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







