
सोनम को आज ही गाजीपुर से शिलांग लेकर जाएगी पुलिस, राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री से उठेगा पर्दा?
AajTak
शिलांग पुलिस पहले ही दावा कर चुकी है कि सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस इस केस में गहराई से पूछताछ करने की तैयारी में है.
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को आज ही मेघालय पुलिस अपनी हिरासत में लेकर रवाना हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक, सोमवार देर शाम तक सभी कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है. इसके बाद शिलांग पुलिस मजिस्ट्रेट के निवास पर पहुंचकर 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड के लिए अर्जी देगी.
जानकारी के अनुसार, जैसे ही रिमांड की अनुमति मिलेगी, शिलांग से आई पुलिस टीम सोनम को अपनी कस्टडी में लेकर मेघालय रवाना हो जाएगी. माना जा रहा है कि यह कार्रवाई सोमवार देर रात पूरी की जाएगी. शिलांग पुलिस पहले ही दावा कर चुकी है कि सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस इस केस में गहराई से पूछताछ करने की तैयारी में है.
'सोनम ने पैसे देकर करवाई थी पति की हत्या' मेघालय पुलिस ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति की हत्या की पूरी साजिश रची थी. जांच में सामने आया है कि सोनम ने इस साजिश को अंजाम देने के लिए सुपारी देकर चार कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को बुलाया था.
इनमें से तीन को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है, जबकि चौथे आरोपी को मध्यप्रदेश से पकड़ा गया है. फिलहाल सोनम उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में है. जैसे ही कानूनी प्रक्रिया पूरी होगी, उसे शिलांग से आई मेघालय पुलिस टीम को सौंप दिया जाएगा ताकि आगे की पूछताछ की जा सके.
प्रेमी राज ने फोन से रची थी हत्या की पूरी साजिश राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने इस हत्या की साजिश में शामिल सभी कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
पुलिस के मुताबिक, सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाहा कभी भी शिलांग नहीं गया था. उसने पूरे हत्याकांड की साजिश फोन के जरिए रची और सभी निर्देश दूर से देता रहा. सोनम लगातार उससे संपर्क में थी और उसी के निर्देश पर वह पहले से शिलांग में मौजूद कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से मिली.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







