
'सोनम के कपड़े ठीक थे, बाल अच्छे से बंधे थे, लग नहीं रहा था कि परेशान है...’, दुकानदार साहिल यादव ने सुनाई रात की कहानी
AajTak
गाजीपुर-वाराणसी हाइवे पर स्थित काशी चाय जायका ढाबे पर काम करने वाले युवक ने बताया कि 9 जून की सोमवार रात करीब 1 बजे सोनम ढाबे पर पहुंची थी. वह करीब दो घंटे तक टी स्टॉल पर रुकी और इस दौरान उसने अपने भाई गोविंद रघुवंशी को कॉल किया.
राजा रघुवंशी हत्याकांड में लापता सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बरामद करने के बाद नई जानकारी सामने आई है. गाजीपुर-वाराणसी हाइवे पर स्थित काशी चाय जायका ढाबे पर काम करने वाले युवक ने बताया कि 9 जून की सोमवार रात करीब 1 बजे सोनम ढाबे पर पहुंची थी. वह करीब दो घंटे तक टी स्टॉल पर रुकी और इस दौरान उसने अपने भाई गोविंद रघुवंशी को कॉल किया.
साहिल यादव नाम के युवक के अनुसार, सोनम किसी गाड़ी से उतरकर रात 1 बजे ढाबे पर आई थी. उसने दुकानदार को बताया कि मेघालय में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने उसके पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी और उसे बेहोश कर दिया था.
सोनम ने कहा कि मेघालय से गाजीपुर तक के सफर के दौरान वह कहां रही, उसे कुछ याद नहीं है. साहिल ने बताया कि सोनम के कपड़े ठीक थे और बाल अच्छे से बंधे थे. उसे देखकर नहीं लग रहा था कि वह कई दिनों से गायब थी या बहुत परेशान थी.
सोनम ने साहिल के फोन से अपने भाई गोविंद को सामान्य कॉल की. गोविंद ने साहिल को निर्देश दिया कि पुलिस को सूचित करें और बताएं कि यह 'शिलांग केस' वाली लड़की है.
साहिल ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया, जिसके बाद पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और सोनम को अपने साथ ले गई. फिलहाल सोनम को गाजीपुर के सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है.
गाजीपुर पुलिस ने बताया कि 9 जून को देर रात 1:42 बजे नंदगंज थाना इलाके के अंकुशपुर स्थित काशी ढाबे के पास एक महिला के होने की सूचना पर PRV6451 तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने पाया कि एक महिला डरी हुई थी और रो रही थी. पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनम रघुवंशी बताया और कहा कि वह मध्य प्रदेश के इंदौर की निवासी है. सोनम ने बताया कि वह अपने पति के साथ मेघालय घूमने गई थी, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने उनके पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी, उनके गहने लूट लिए और उसे अपहरण कर लिया. उसने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने उसे एक कमरे में बंद रखा और इसके बाद उसे कुछ याद नहीं. सोनम के अनुसार, होश आने पर कुछ लोगों ने उसे एक वाहन में बिठाकर गाजीपुर के इस ढाबे के पास सड़क पर उतार दिया. सूचना मिलते ही पीआरवी ने तत्काल नंदगंज थाने को सूचित किया. कुछ ही देर में थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. मेघालय पुलिस ने दावा किया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और सुपारी किलर्स के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी. सोनम की यह कहानी जांच में नया मोड़ ला सकती है, क्योंकि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मेघालय से गाजीपुर तक के सफर में सोनम के साथ वास्तव में क्या हुआ? शिलांग पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेने गाजीपुर पहुंच रही है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







