
सोनम कपूर ने शेयर किया अपने घर का वीडियो, बताया बाथरूम है फेवरेट
AajTak
अब सोनम कपूर ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने आलीशान कमरों के इंटीरियर डिजाइन को दिखाया है. सोनम कपूर ने बताया कि उन्हें अपने घर का सबसे आकर्षक हिस्सा उनका पाउडर बाथरूम लगता है. सोनम ने कहा कि उनके बाथरूम में लगा Toto Pot उनका सबसे फेवरेट है.
सोनम कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. सोनम शादी के बाद से अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रह रही हैं. अब सोनम ने फैंस को अपने लंदन वाले घर की झलक दी है. सोनम कपूर ने कुछ समय पहले अपने अपार्टमेंट का फोटोशूट करवाया था, जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं. अब सोनम कपूर ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने आलीशान कमरों के इंटीरियर डिजाइन को दिखाया है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












