
सोची-समझी साजिश या संयोग? शेख हसीना को शादी की सालगिरह पर मिली सजा-ए-मौत
AajTak
17 नवंबर शेख हसीना के लिए शादी की सालगिरह भी है और अब मौत की सजा का दिन भी. ICT द्वारा तारीख बदलकर यही दिन चुनने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. कई इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रहे हैं, जबकि हसीना ने फैसले को
बांग्लादेश की सत्ता से बेदखल की जा चुकीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के लिए 17 नवंबर हमेशा एक गहरी याद छोड़ते आया है. 17 नवंबर को उनका मैरिज एनिवर्सरी होता है. इसी दिन उन्होंने प्रतिष्ठित भौतिक विज्ञानी एमए वाजेद मियां से हुई थी. इसी खास मौके के दिन शेख हसीना को बांग्लादेश की अदालत ने मौत की सजा सुनाई है. अब इसको लेकर चर्चा तेज है कि क्या बांग्लादेशी कोर्ट ने यह तारीख सोची-समझी रणनीति के तहत तय किया?
सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया है कि क्या 17 नवंबर को जान-बूझकर फेसले के लिए चुना गया. शुरुआत में ट्रायल पूरा होने के बाद ICT ने फैसला 14 नवंबर को सुनाने का एलान किया था. लेकिन 13 नवंबर को अचानक इसकी तारीख बदलकर 17 नवंबर कर दी गई. इसी बदलाव ने बहस को हवा दे दी कि क्या यह सब राजनीतिक मकसद से किया गया.
यह भी पढ़ें: 'सजा-ए-मौत पाने वाली शेख हसीना को वापस भेजें', बांग्लादेश की भारत से मांग, इस संधि का दिया हवाला
फेसबुक और X पर बांग्लादेशी यूज़र्स दो खेमों में बंट गए. कुछ का कहना है कि यह "कोई संयोग नहीं" बल्कि जानबूझकर हसीना को निजी तौर पर अपमानित करने की रणनीति थी. वहीं द डेली स्टार और देश रुपांतोर जैसे मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट किया कि लोग इस तारीख को लेकर बड़े पैमाने पर चर्चा कर रहे हैं - कई इसे "दुर्भाग्यपूर्ण संयोग" बता रहे हैं, तो कुछ इसे "राजनीतिक बदला" मानते हैं.
17 नवंबर शादी से मौत की सजा की कहानी बन गई
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाया कि मोहम्मद यूनुस, जो अंतरिम सरकार के प्रमुख हैं, ने "कपटपूर्वक" तारीख बदलवाई ताकि हसीना को उनकी सालगिरह के दिन सजा मिले. कई पोस्ट में यह भी लिखा गया, "17 नवंबर, हसीना की शादी से मौत की सजा तक की कहानी बन गया."

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








