
सैफ-करीना की शादी के खिलाफ था समाज, बताया था 'लव जिहाद', बोलीं सोहा अली खान
AajTak
एक्ट्रेस सोहा अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी और कुणाल खेमू की शादी के दौरान 'लव जिहाद' और 'घर वापसी' जैसी बातें कही गई थीं. यही उनकी मां शर्मिला और भाई सैफ अली खान की शादी के दौरान भी हुआ.
शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान की 1968 में हुई इंटर कास्ट मैरिज ने कुछ रूढ़िवादी लोगों को परेशान किया था. लेकिन इसके चार दशक बाद भी जब उनके बेटे सैफ अली खान ने एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी की, तब भी समाज का रूढ़िवादी हिस्सा नाराज हो गया था. सैफ के बाद उनकी छोटी बहन सोहा अली खान ने भी एक्टर कुणाल खेमू से इंटर कास्ट मैरिज की थी.
हाल ही में एक इंटरव्यू में सोहा अली खान से कुणाल खेमू संग उनकी शादी के दौरान हुए हंगामे के बारे में पूछा गया. उन्होंने बताया कि कैसे लोगों ने 'घर वापसी' और 'लव जिहाद' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. उन्होंने यह भी बताया कि सैफ और करीना की 2012 में हुई शादी के दौरान भी ऐसा ही हंगामा हुआ था.
सोहा अली खान की शादी में हुआ हंगामा?
नयनीदीप रक्षित के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में सोहा से पूछा गया कि क्या यह हंगामा उन तक पहुंचा था. एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह मुझ तक पहुंचा, क्योंकि मुझे लगता है कि जब तक मेरे प्रियजन, जिनकी मैं परवाह करती हूं और जिनका मैं सम्मान करती हूं, मेरे साथ हैं, तब तक सब ठीक है. बहुत सारे नफरत करने वाले होंगे, बहुत सारी आवाजें होंगी, और यह भी ठीक है. मुझे सभी के अपनी राय रखने से कोई परेशानी नहीं है. तो मुझे लगता है कि ये चीजें, जैसे इंटर कास्ट मैरिज... जब कुणाल और मैंने शादी की, जब करीना और भाई ने शादी की, तब भी बहुत सारी अजीब बातें हुईं. लव जिहाद, घर वापसी, हर तरह के अजीब हेडलाइंस बनाए गए. आप जानते हैं न जो बोला जाता है- तुमने हमारा एक लिया, अब हम तुम्हारा एक लेंगे.'
बीता वक्त था ज्यादा आजाद
सोहा ने कहा कि कभी-कभी लोग सिर्फ कहने के लिए चीजें कहते हैं और अपने शब्दों की गंभीरता को नहीं समझते. उन्होंने इस हंगामे की तुलना उस शोर से की, जो शायद उनके माता-पिता को अपनी शादी के समय परेशान करता था. एक्ट्रेस ने कहा कि वह समय शायद 'ज्यादा आजाद' था. सोहा ने कहा, 'मुझे लगता है कि कुछ लोग इन बातों पर विश्वास भी नहीं करते, लेकिन लोग सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए चीजें कहते हैं... कई मायनों में शायद 60 का दशक ज्यादा आजाद समय था. और कुछ मायनों में, जैसा कि आप पूरी दुनिया में देख सकते हैं, लोग थोड़े असहिष्णु, थोड़े अधिक चरमपंथी, और थोड़े अधिक आत्मकेंद्रित हो गए हैं.'

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










