
सैन्य बगावत ने छीना परिवार, छात्र बगावत ने सत्ता... शेख हसीना के राजनीतिक उदय से अंत तक की पूरी कहानी
AajTak
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का सत्ता से पतन 2024 के छात्र आंदोलन से शुरू होकर 2025 में उनके अनुपस्थिति में सुनाए गए मृत्युदंड तक पहुंचा. दशकों तक देश पर प्रभाव रखने वाली हसीना के उदय, उपलब्धियों, विवादों और गिरावट की यह कहानी बांग्लादेश की राजनीति के सबसे बड़े मोड़ को दर्शाती है.
लगभग दो दशकों तक शेख हसीना का नाम बांग्लादेश की राजनीति की धड़कन से जुड़ा रहा - कभी स्थिर, कभी तूफानी. समर्थकों के लिए वह आधुनिक और विकसित बांग्लादेश की निर्माता थीं, जबकि आलोचकों की नजर में वह एक ऐसी नेता थीं जिनकी सत्ता की भूख ने सड़क पर उठती आवाजों को दबा दिया.
लेकिन शायद ही किसी ने सोचा होगा कि वही ट्राइब्यूनल, जिसे उन्होंने युद्ध अपराधियों की सुनवाई के लिए बनाया था, आखिर में उन्हें ही दोषी ठहराएगा.
शेख हसीना का जन्म 28 सितंबर 1947 को तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के तुंगीपाड़ा में हुआ. उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान ने 1971 में भारत की मदद से बांग्लादेश की आजादी का नेतृत्व किया और देश के प्रथम राष्ट्रपति बनकर नई पहचान दी.
कहां से शुरू हुई शेख हसीना की राजनीतिक कहानी
ढाका विश्वविद्यालय से बांग्ला साहित्य में मास्टर डिग्री लेने के बाद वह छात्र राजनीति में सक्रिय हो गईं. 1968 में उन्होंने परमाणु वैज्ञानिक एमए वाजेद मियां से शादी किया, जिनका शांत और शैक्षणिक जीवन बांग्लादेश की उथल-पुथल भरी राजनीति से बिलकुल अलग था. वाजेद 2009 में निधन तक हसीना की व्यक्तिगत स्थिरता का केंद्र बने रहे.
अगस्त 1975 की सैन्य बगावत ने हसीना की जिंदगी की दिशा पूरी तरह बदल दी. इस तख्तापलट में उनके पिता, मां, तीनों भाई और कई रिश्तेदार मारे गए. हसीना और उनकी बहन रिहाना सिर्फ इसलिए बचीं क्योंकि वे विदेश में थीं. भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें शरण दी. छह वर्षों बाद, 1981 में, शेख हसीना वापस लौटीं और अनुपस्थिति में ही अवामी लीग की अध्यक्ष चुनी गईं.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








