
सैन्य, पॉलिटिकल और साइकोलॉजिकल... जानें- भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' से कैसे हासिल किए तीन बड़े लक्ष्य
AajTak
भारत ने सिंधु जल संधि को सीमापार आतंकवाद से जोड़ दिया है. सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद पूरी तरह बंद नहीं होता, तब तक संधि के तहत भारत का सहयोग स्थगित रहेगा. ये पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय और आंतरिक दबाव बढ़ाने की एक रणनीति है.
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे से युद्धविराम समझौता लागू है. हालांकि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए तीन प्रमुख उद्देश्यों को पूरा किया. ये लक्ष्य हैं सैन्य, राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक. ये ऑपरेशन भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ.
1. सैन्य उद्देश्य- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था 'मिट्टी में मिला देंगे' और यही हुआ. बहावलपुर, मुरीदके और मुज़फ़्फराबाद स्थित आतंकी शिविरों को सटीक मिसाइल हमलों से तबाह कर दिया गया और मिट्टी में मिला दिया गया. ये वो क्षेत्र थे जहां पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों की मजबूत पकड़ मानी जाती थी।
2. राजनीतिक उद्देश्य- भारत ने सिंधु जल संधि को सीमापार आतंकवाद से जोड़ दिया है. सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद पूरी तरह बंद नहीं होता, तब तक संधि के तहत भारत का सहयोग स्थगित रहेगा. ये पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय और आंतरिक दबाव बढ़ाने की एक रणनीति है.
3. मनोवैज्ञानिक उद्देश्य- भारत ने 'घुस के मारेंगे' वाली नीति को साकार किया. हमने पाकिस्तान को भीतर घुसकर मारा. जिससे वहां की सैन्य और आतंकी संरचनाओं में घबराहट फैल गई. इससे भारतीय जनता में आत्मविश्वास और सेना पर भरोसा और मजबूत हुआ है.
भारत ने सावधानी से चुने अपने टारगेट
विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पहलगाम आतंकी के बाद भारत ने अपने टारगेट सावधानीपूर्वक चुने. साथ ही बेहतर तकनीक और तरीके का इस्तेमाल करने के साथ ही हथियार के चयन में भी सावधानी बरती. टारगेट पर बहावलपुर, मुरीदके औऱ मुजफ्फराबाद रहे. ये तीनों इसलिए अहम हैं, क्योंकि ये पाकिस्तान के आतंक में मिलीभगत से जुड़े हुए हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







