
सेना को संबोधित करने गए शहबाज शरीफ टैंक पर चढ़ गए, कहा- रिटायरमेंट के बाद किताब लिखकर बताऊंगा आपकी 'बहादुरी'
AajTak
पाकिस्तान स्थित सियालकोट के पसरूर आर्मी छावनी में पीएम शहबाज शरीफ नौटंकी करते नजर आए. उन्होंने टैंक के ऊपर ही असीम मुनीर और एयर मार्शल बाबर की पीठ ठोकी, तो सेना के अधिकारी उन्हें टैंक से ही सैल्यूट ठोकते नजर आए.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुधवार को सियालकोट में स्थित पसरूर आर्मी छावनी पहुंचे. 10 मई को हमले में इंडियन आर्मी ने इस आर्मी कैंप का रडार सिस्टम नष्ट कर दिया था. सैनिकों से मिलने आए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने यहां पूरा ड्रामा किया. शहबाज शरीफ ने वही पुरानी बातें दोहरायी और पाकिस्तानी सेना की कथित बहादुरी के राग गाए.
शहबाज शरीफ अपने पूरे रंग रूप में पीएम नरेंद्र मोदी की कॉपी करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन पाकिस्तान के लिए ऑपरेशन सिंदूर की हकीकत तो अलग थी. यहां तो पाकिस्तान पूरी तरह पिट चुका था.
टोपी पहनकर पसरूर आर्मी कैंट पहुंचे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ वहां मौजूद एक कैंट पर चढ़ गए. उन्होंने टैंक के ऊपर से ही अपना संबोधन दिया. इस टैंक के पीछे एक पोस्टर लगा हुआ था. इस पोस्टर में उनकी तस्वीरें थी जो भारत के एयर स्ट्राइक में मारे गए हैं. ये टैंक घास से ढका हुआ था और इसे ऐसे पेश से किया गया था मानो जंग की स्थिति है. शहबाज शरीफ लोहे की सीढ़ी से इस टैंक पर पहुंचे.
शहबाज शरीफ के साथ आर्मी चीफ असीम मुनीर, पाकिस्तान के एयर चीफ और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ समेत दूरे सैन्य अधिकारी मौजूद थे. शहबाज शरीफ ने इस दौरान कई बार नौटंकी करते नजर आए. उन्होंने टैंक के ऊपर ही असीम मुनीर और एयर मार्शल बाबर की पीठ ठोकी, तो सेना के अधिकारी उन्हें सैल्यूट दागते नजर आए.
अपने भाषण में शरीफ ने पाकिस्तानी सेना की खूब तारीफ की. उन्होंने शेखी बघारते हुए कहा कि दुश्मन हमसे कई गुना बड़ा था लेकिन आपने उन्हें निरूत्तर कर दिया है. हालांकि शरीफ ने अपने पूरी भाषण में इंडियन स्ट्राइक से हुए नुकसान की चर्चा नहीं की. शरीफ ने कहा कि पाकिस्तानी सेना की बहादुरी पर आने वाले दिनों में कई किताबें लिखी जाएगी और इस पर रिसर्च किया जाएगा.
शहबाज शरीफ ने कहा कि उन्हें कभी मौका मिलेगा तो वे पाकिस्तानी सेना की बहादुरी पर किताब लिखेंगे. शहबाज ने पाकिस्तानी जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी बहादुरी के दम पर हमारे सैनिक कौम की आंखों की तारे बन गए हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












