
सेक्स पर मिल्कशेक वाले वीडियो से फजीहत, ऑस्ट्रेलिया ने हटाया
AajTak
ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने किशोर बच्चों में सेक्स संबंधी सहमति को लेकर मिल्कशेक वीडियो जारी किया था, लेकिन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे भ्रमित करने वाला बताया और कहा कि इससे यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ेंगी.
ऑस्ट्रेलिया की सरकार आजकल अपने एक कदम को लेकर चौतरफा आलोचना का सामना कर रही है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने सेक्स एजुकेशन कैम्पेन से जुड़े दो वीडियो जारी किए थे लेकिन विवाद बढ़ने पर इन्हें वेबसाइट से हटाना पड़ा. (फोटो-The Good Society के ग्रैब से) असल में, ये ऑनलाइन कार्यक्रम स्कूली बच्चों को सेक्स संबंधी सहमति और यौन उत्पीड़न के बारे में जागरूक बनाने के लिए बनाया गया था. ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने रिस्पेक्ट मैटर्स के तहत बच्चों में सेक्स संबंधी शिक्षा मुहैया कराने के लिए The Good Society की वेबसाइट पर करीब 350 वीडियोज, स्टोरीज और पॉडकॉस्ट जारी किए थे. इनका इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया के सभी स्कूलों में 14 से 17 साल तक के बच्चों को शिक्षित करने में किया जाता है. (फोटो-Getty Images)
पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









