
सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल संग कंफर्म किया ब्रेकअप, लिखा- दोस्त रहेंगे, प्यार बाकी है
AajTak
सुष्मिता सेन ने तमाम अटकलों के बीच रोहमन शॉल के साथ अपनी तस्वीर शेयर की. फोटो में दोनों सेल्फी पोज दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- दोस्ती से हमारा रिश्ता शुरू हुआ, हम दोस्त बने रहे . रिलेशनशिप काफी पहले खत्म हो गया था...प्यार बाकी है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने उनके ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने रोहमन शॉल संग ब्रेकअप की खबरों को सही करार देते हुए बताया कि उनका और रोहमन शॉल का रिलेशनशिप काफी समय पहले खत्म हो गया था. लेकिन उनके बीच प्यार आज भी बरकरार है.
More Related News













